1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: ATM को लात मारते ही होने लगी नोटों की बारिश, जितना हो पाया उतना पैसा लेकर भागा शख्स

VIDEO: ATM को लात मारते ही होने लगी नोटों की बारिश, जितना हो पाया उतना पैसा लेकर भागा शख्स

वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “मुझे भी ऐसा ATM ढूंढना है, जहां लात मारते ही पैसे बरसें।” वहीं, एक अन्य यूजर ने चेतावनी देते हुए कहा, “लोगों को सावधान रहना चाहिए, यह चोरी का नया तरीका हो सकता है।”

ATM से निकलते नोटों को बटोरता शख्स- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA ATM से निकलते नोटों को बटोरता शख्स

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जो लोगों को हैरान कर देता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स के ATM को लात मारते ही ATM ने नोटों की बारिश कर दी और जितना पैसा हो सका उतना पैसा समेटकर ले भागा।

ATM मशीन पर लात मारते ही होने लगी नोटों की बारिश

वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ATM मशीन के पास आता है। अचानक वह मशीन को जोरदार लात मारता है, और अगले ही पल ATM से नोटों की बारिश होने लगती है। नोट हवा में उड़ते हुए सड़क पर बिखरने लगते हैं। शख्स तेजी से नोट बटोरने लगता है। तभी एक पुलिस वाले की उस पर नजर पड़ती है और वह उस शख्स को दौड़ा लेता है। शख्स जितनी जल्दी जितना हो पाता है, उतनी नोट लेकर वहां से भाग जाता है।

वीडियो को मिले 9 मिलियन व्यूज

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @HumansNoContext नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 1 करोड़ लोगों ने देखा और 45 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। तमाम लोग इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। जहां कई लोगों ने इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया। वहीं कई लोगों का मानना है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए बनाया गया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “यह तो मनी हाइस्ट का देसी वर्जन लग रहा है।” वहीं, दूसरे ने लिखा, "ऐसी लॉटरी हमारी क्यों नहीं लगती।" 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

AC को भी फेल कर देगा ये कूलर, ईंट और सीमेंट से बना जुगाड़ देख आप भी ठोकेंगे ताली

'हां, पहले ये कर लो, तभी खाऊंगा', इधर चल रही थी दोस्तों की मस्ती, उधर शेर बगल में आकर हो गया खड़ा, फिर जो हुआ...