चोरों की शरारत और जुगाड़ का कोई जवाब नहीं! चोर अब न सिर्फ ATM मशीनें, बल्कि AC, सीसीटीवी कैमरे, और यहां तक कि सड़क के साइनबोर्ड तक चोरी कर लिए जा रहे हैं। इन चोरों से बचने के लिए लोग ताले पर ताला लगाने को मजबूर हैं। कुछ ऐसे ही एक वाकये का नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखने को मिल रहा है। जहां एक ATM में चोरी के डर से अंदर लगे AC और सीसीटीवी कैमरे तक पर ताला मार दिया गया है। ताकि चोर उन्हें ना चुका कर ले जाएं।
AC और CCTV कैमरे पर भी ताला
आए दिन चोरी की एक से बढ़कर एक घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसे में चोरी से बचने के लिए ATM के साथ-साथ अंदर लगे AC और CCTV कैमरे पर भी ताला मार दिया गया। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ATM के अंदर लगे AC यूनिट को एक बड़े से लोहे के जाली में पैक कर उस पर बाहर से ताला मार दिया गया है। इतना ही नहीं जब कैमरा आगे बढ़ता है तो ये भी देखने को मिलता है कि ATM के अंदर लगे CCTV कैमरे पर भी ताला जड़ा हुआ है। यह नजारा देख इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ATM तो चोरी हो ही सकता है लेकिन उसके अलावा ATM के अंदर लगे कैमरे और एसी भी चोरी हो सकती है।
वीडियो देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसा काम सिर्फ बिहार में ही हो सकता है।" दूसरे ने लिखा, "बिहार के चोर इतने टैलेंटेड हैं कि अगर नौकरी मिल जाए, तो ISRO में रॉकेट बना दें।" तीसरे ने लिखा, "अगली बार चोर मेरे घर का बिजली का मीटर चुरा ले जाएं, बिल से तो छुटकारा मिलेगा।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
उम्र से भी बड़ी हैं इस भाई की जिम्मेदारियां, वंदे भारत के स्टाफ का यह Video देख भर आएंगी आपकी आंखें
हापुड़ के बृजघाट में हुआ "झाड़ू युद्ध", महिलाओं के बीच मारपीट का यह Video जमकर हो रहा वायरल