सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां बड़े ही मजेदार और कमाल के कंटेंट देखने को मिलते हैं। यही कारण है कि जब कोई एक बार सोशल मीडिया पर आ जाता है और उसे सोशल मीडिया की आदत लग जाती है तो फिर इस प्लेटफॉर्म को आसानी से छोड़ नहीं पाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि हर दिन सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं और उसमें से कई सारे वीडियो बहुत ही कमाल के होते हैं जिन्हें देखते ही इंसान के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक वॉश बेसिन में से पानी निकलने वाली जगह को ब्लॉक करके उसमें पानी भर दिया है। इसके बाद उसमें एक तकिया लगाकर बच्चे को लेटा दिया है। अब बच्चा उस वॉश बेसिन में भरे पानी में मजे से लेटा हुआ है और आराम से मजे ले रहा है। यह शायद पहली बार है जब कोई ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ और इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। उसी वॉश बेसिन के पास में उसकी मां काम कर रही है तो ऐसा हो सकता है कि बच्चा मां को परेशान न करे इसलिए ऐसा जुगाड़ लगाया है मगर इसमें सावधानी रखने की भी जरूरत है। खैर अभी वीडियो वायरल हो रहा है तो एक बार आप भी उस वीडियो को देखिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Prajapat204 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'जिंदगी के असली मजे तो बच्चा ही ले रहा है, सच में बचपन कितना खूबसूरत होता है न?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गर्मी के मजे ले रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा-छोटे से स्विमिंग पूल में बच्चा खूब मजे कर रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसा दिमाग कहां से आता है लोगों के पास। चौथे यूजर ने लिखा- कुछ दिन ले ले मजे फिर, जिंदगी मजे लेगी। वहीं कुछ लोगों ने इसे लापरवाही भी बताया।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये देखकर तो भिखारियों से ही भरोसा उठ जाएगा, देखिए वायरल हो रहा Video
ये देखो आम के लालची लोग, ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लोगों ने मचा दी लूट, Video हो रहा है वायरल