1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अटल टनल के पास हुए भयावह कार हादसे का Video हो रहा वायरल, देखकर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

अटल टनल के पास हुए भयावह कार हादसे का Video हो रहा वायरल, देखकर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

एक कार हादसे का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और उस हादसे के वीडियो को देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे और आप समझेंगे कि किसी भी वाहन को एक तय रफ्तार में ही चलाना चाहिए।

अटल टनल के पास भयानक कार हादसा- India TV Hindi
Image Source : X/@MOTORDAVE2 अटल टनल के पास भयानक कार हादसा

हम सभी की सहूलियत के लिए ही अलग-अलग वाहन बने हैं जो हमारी रोज की जिंदगी को आसान करते हैं और दूर के सफर को कम समय में पूरा करने में मदद करते हैं मगर किसी भी वाहन को चलाते समय हमें यह जरूर ध्यान में रखना चाहिए कि उसकी रफ्तार कब कितनी रखनी है और जो ऐसा नहीं करता है, वो हादसे का शिकार बनता है या फिर उसके कारण दूसरे लोगों के साथ हादसे हो जाते हैं। ऐसे कई उदाहरण आपने देखे होंगे जिसमें तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने या फिर लापरवाही के कारण कई हादसे हुए। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उसमें दिख रहे हादसे को देखकर आप भी सहम जाएंगे। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

अटल टनल के पास हुआ भयंकर हादसा

अभी सोशल मीडिया पर एक कार हादसे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और वो वीडियो हर किसी को डरा देने वाला है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक कार कंक्रीट के खंभे से निकल रही सरियों में जाकर फंसी हुई है। काले रंग की इस कार को देखकर पता चल रहा है कि हादसा कितना भयानक रहा होगा और कई लोग तो इसे देख भी नहीं पाएंगे। वायरल हो रहा वीडियो अटल टनल के पास का है और वीडियो को 1 जुलाई को पोस्ट किया गया है। वीडियो में शख्स बताता है कि यह हादसा रात को हुआ यानी यह घटना 30 जून की रात की रही होगी। एक बार आप भी उस वीडियो को देखिए।

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @motordave2 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'सुरक्षा के लिए टनल के आस-पास स्पीड लिमिट 40-45kmph और टनल के अंदर स्पीड लिमिट 40-50kmph (साथ में कर्व और गार्ड रेल भी) है। तेज रफ़्तार के कारण गाड़ी गार्ड रेल से बाहर निकलकर कंक्रीट के खंभे से टकरा गई। जिम्मेदारी से गाड़ी चलाएं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- फाइनल डेस्टिनेशन जैसा नजारा। दूसरे यूजर ने लिखा- अगर ड्राइवर बच जाता है और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है, तो उस पर हत्या का मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उसे जेल भेजा जाना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- उन्हें वही मिला जिसके वे हकदार थे। अगर किसी पहाड़ की सड़क पर उनकी मुलाकात किसी सावधान ड्राइवर से हुई होती, तो वे आसानी से कोई जानलेवा दुर्घटना करवा सकते थे।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कार पार्क होते तो खूब देखा है मगर ऐसे कभी नहीं देखा और इसी कारण Video हो रहा है वायरल

लोग कैसी-कैसी बेवकूफी भरी हरकत करते हैं, वायरल Video आप भी देखिए