A
Hindi News वायरल न्‍यूज जिंदगी में बस इतना ही कॉन्फिडेंस चाहिए! शख्स के डांस पर लोगों ने लिए मजे, आप भी देखें Video

जिंदगी में बस इतना ही कॉन्फिडेंस चाहिए! शख्स के डांस पर लोगों ने लिए मजे, आप भी देखें Video

एक डांस का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद लोग डांस करने वाले बंदे के मजे ले रहे हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : X/@REBELLIOUSPARI8 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब कुछ देर के लिए जाते न हो। आज के समय में सोशल मीडिया बहुत ही कॉमन हो गया है। जिस तरह से लोगों के लिए खाना, पानी, नहाना रोज का काम है, ठीक वैसे ही सोशल मीडिया भी हो गया है। आप जब भी सोशल मीडिया पर जाते होंगे, वहां आप देखते होंगे कि एक से बढ़कर एक वीडियो आते हैं और उन्हीं के बीच में कुछ वायरल कंटेंट भी नजर आते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी की शादी के दौरान का है। वीडियो में दिखता है कि दूल्हा और दुल्हन अपनी जगह बैठे हुए हैं और वहीं पर एक लड़का डांस कर रहा है। वो धुरंधर फिल्म के गाने 'शरारत' पर डांस कर रहा है मगर उसके डांस को देखकर यह लगता है कि किसी ने उसे डांस करने पर मजबूर किया है क्योंकि उससे डांस हो नहीं पा रहा है। वीडियो के वायरल होने का कारण भी यही है कि उस आदमी से डांस नहीं हो पा रहा है मगर वो फिर भी पूरे कॉन्फिडेंस में डांस कर रहा है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RebelliousPari8 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जिंदगी में बस इतना ही कॉन्फिडेंस चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शादी जैसी शुभ घड़ी पर ये नमूने तमाशा बनाकर छोड़ देते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरा कॉन्फिडेंस इससे ज्यादा है। तीसरे यूजर ने लिखा- प्रैक्टिस नहीं की है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मौत आ जाए पर ऐसा कॉन्फिडेंस न आए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जयमाल के बाद दूल्हे ने गाया गाना मगर दुल्हन के कारण Video हुआ वायरल, लोगों ने भी दिए रिएक्शन

चुराने के मामले में लोगों ने फूल भी नहीं छोड़ा, वायरल Video देख हिल जाएगा दिमाग