1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कौन टॉम क्रूज! स्टंटबाजी में इस बंदे के सामने नहीं टिक सकता कोई भी, लोगों ने बताया- यमराज की बुआ का लड़का

कौन टॉम क्रूज! स्टंटबाजी में इस बंदे के सामने नहीं टिक सकता कोई भी, लोगों ने बताया- यमराज की बुआ का लड़का

सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट के वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं, लेकिन फिलहाल जो वीडियो सामने आया है, वह देख लोगों के प्राण ही सूख गए। वीडियो में एक बंदा जायंट व्हील पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहा है।

खतरनाक स्टंट करते हुए युवक- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA खतरनाक स्टंट करते हुए युवक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक मेले में लगे जायंट व्हील (फेरिस व्हील) पर ऐसे स्टंट कर रहा है जैसे वो किसी हॉलीवुड फिल्म का हीरो हो। युवक के ये रियल स्टंट शायद हॉलीवुड वाले भी ना कर पाएं। यह वायरल वीडियो किसी मेले या कार्निवल का लग रहा है, जहां एक विशाल जायंट व्हील अपनी पूरी रफ्तार से घूमते नजर आ रहा है। इसी बीच सबकी निगाहें उस युवक पर टिक जाती हैं जो इस जायंट व्हील पर बैठने के बजाय उस पर चढ़कर स्टंटबाजी करते दिख रहा है। वीडियो में युवक कभी व्हील के ढांचे पर लटक रहा है तो कभी एक केबिन से दूसरी केबिन पर छलांग लगाते दिख रहा है।

युवक का स्टंट देख हैरान रह गए लोग

नीचे खड़े लोग युवक के इस करतब को अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं। कई लोग यह स्टंट देख कभी तालियां बजा रहे हैं, तो कभी डर से मुंह छुपा रहे हैं। वीडियो में दिख रहा स्टंट रोमांचक होने के साथ-साथ बहुत खतरनाक भी लग रहा है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे युवक ने जायंट व्हील को अपना पर्सनल जिम बना लिया हो। लेकिन सवाल ये है- भाई साहब, इतनी हिम्मत लाए कहां से? क्या ये सब रील के लिए था या सिर्फ मस्ती के लिए?

लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

शख्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक लाखों व्यूज़ और हज़ारों लाइक्स मिल चुके हैं। लोग एक से एक मजेदार कमेंट्स के साथ इस युवक की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, “ये बंदा तो जेम्स बॉन्ड और स्पाइडरमैन को भी पीछे छोड़ चुका है।” वहीं, दूसरे ने लिखा, “यह बंदा तो फादर ऑफ फिजिक्स लग रहा है।” तीसरे ने लिखा, "ये तो यमराज की बुआ का लड़का है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

मेकअप धोया, दूल्हा रोया! शादी में दुल्हन की रंगाई-पोताई देख हैरान रह गए लोग, चेहरे और हाथ की रंगत बिल्कुल अलग-अलग

मंदिर के बाहर बीवी के पैर पड़ रहा था शख्स, दादी ने देखा तो लगाई फटकार, बोलीं- 'सारी बुद्धि खत्म हो गई तेरी...'