A
Hindi News वायरल न्‍यूज बॉस को बेवकूफ बनाते कर्मचारी का Video हुआ वायरल, एक बार आप भी देखें

बॉस को बेवकूफ बनाते कर्मचारी का Video हुआ वायरल, एक बार आप भी देखें

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी उस कर्मचारी की तारीफ करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका यूज आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है। वो हर इंसान जिसके पास स्मार्ट फोन है, आपको लगभग वो सभी सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। कोई इंस्टा पर तो कोई फेसबुक या एक्स पर मिल जाएगा। कुछ लोग किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर तो कुछ लोग कई सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, तो आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दूसरे एक कर्मचारी ऑफिस के अंदर बैठकर लैपटॉप पर गेम खेल रहा है। उसके बॉस को उस पर शक हुआ तो वो उसे रंगे हाथों पकड़ने की सोचता है। वो टहलते हुए उसके सीट के पास आता है मगर वो जैसे ही आता है, कर्मचारी शॉर्टकट-की से टैब चेंज कर देता है। बॉस कई बार उसे पकड़ने की कोशिश करता है मगर वो बार-बार अपने बॉस को बेवकूफ बना देता है और दूसरा टैब खोल लेता है जिस पर कोई टैम्प्लेट खुल हुआ है। वीडियो देखकर आपको हंसी जरूर आएगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट की तरफ से कैप्शन में 'Employee of the year' लिखकर पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है तो दूसरे यूजर ने लिखा- ये ट्रिक तो सीखना पड़ेगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मर्दों को ट्रोल करने के लिए दीदी ने बनाया Video मगर खुद की हो गई बेइज्जती

दूल्हे के हाथ पर थूककर दुल्हन ने किया जलील, Video सोशल मीडिया पर वायरल