1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक गलती हुई कि कट जाएगा ऊपर का टिकट, Swimming Pool में मौत का खेल खेलते लड़कों का Video हुआ वायरल

एक गलती हुई कि कट जाएगा ऊपर का टिकट, Swimming Pool में मौत का खेल खेलते लड़कों का Video हुआ वायरल

स्विमिंग पूल और वाटर पार्क में हर साल कई दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है। लेकिन इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर हमें यह सोचने पर मजबूर किया है कि मस्ती और रोमांच के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालना कहां की समझदारी है।

Swimming Pool में जान से खिलवाड़ करते लड़कों का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA Swimming Pool में जान से खिलवाड़ करते लड़कों का वीडियो हुआ वायरल

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के स्विमिंग पूल में खतरनाक खेल खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशाल स्लाइड के सामने कुछ लड़के खड़े हैं और वे स्लाइड से उतरते हुए लोगों के पानी में गिरने से पहले उस स्लाइड के सामने से हट जा रहे हैं। लेकिन अगर इन लड़कों से एक छोटी सी भी चूक हो गई तो समझिए कि इनकी जीवन लीला समाप्त हो जाएगी। 

वीडियो देख थम गई लोगों की सांसें

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग स्लाइड से सरकते हुए पानी में बड़ी तेजी के साथ डाइव कर रहे हैं। उधर, स्लाइड के सामने खड़े लड़के उन लोगों को करीब आते देख वहां से हट जा रहे हैं। यह दृश्य न केवल हैरान करने वाला है, बल्कि स्विमिंग पूल जैसी जगहों पर सुरक्षा के प्रति लापरवाही को भी उजागर करता है। घटना देखने से किसी वाटर पार्क की लग रही है। जहां गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे हुए हैं। इस वीडियो पर कई लोगों ने सवाल भी खड़े किए हैं और कहा है कि क्या मस्ती के नाम पर जान जोखिम में डालना ठीक है? इस तरह की घटनाओं को नजरअंदाज किए बगैर इन लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वाटर पार्क्स में सुरक्षा मानकों को अनिवार्य रूप से लागू करवाना चाहिए। 

वीडियो पर भड़के लोग

लड़कों के इस लापरवाही भरे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @sarcasmicbhaii नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। इस वीडियो में लड़कों की लापरवाही को देख लोग भड़के हुए भी नजर आए। तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लड़कों को समझाइश दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- बेटा अगर एक बार चपेट में आ गए तो सीधे ऊपर का टिकट कटेगा। दूसरे ने लिखा- लगता है इन्होंने फाइनल डेस्टिनेशन मूवी नहीं देखी। तीसरे ने लिखा- इसी चक्कर में एक दिन इनकी लग जाएगी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

जिस पिता को लड़की समझ रही थी मृत, वह 20 साल बाद जिंदा मिला, बेटी को देख शख्स खुद की आंखों पर नहीं कर पाया यकीन

इस इंजीनियरिंग को सलाम! मिस्त्री ने छत की सीढियों पर ही बना डाला टॉयलेट, खुले छत से भी दिखता है पूरा नजारा