1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली मेट्रो में WWE! सीट को लेकर दो महिलाओं ने खूब मचाया तांडव, क्लेश इतना तगड़ा हुआ कि रेसलर्स भी शरमा जाएं

दिल्ली मेट्रो में WWE! सीट को लेकर दो महिलाओं ने खूब मचाया तांडव, क्लेश इतना तगड़ा हुआ कि रेसलर्स भी शरमा जाएं

दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं के बीच हुए झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट करती नजर आ रही हैं।

दिल्ली मेट्रो में हाथापाई करती दो महिलाएं - India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH दिल्ली मेट्रो में हाथापाई करती दो महिलाएं

दिल्ली मेट्रो से आए दिन लड़ाई-झगड़े के वीडियो सामने आते रहते हैं। ऐसे में एक और ऐसा ही वीडियो फिर से इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि दो महिलाएं आपस में इस कदर लड़ रही हैं कि दिल्ली मेट्रो का वह कोच किसी WWE के रिंग से कम नहीं लग रहा है। बताया जा रहा है कि इन दोनों महिलाओं के बीच सीट को लेकर लड़ाई हुई थी। हालांकि मेट्रो में चारों ओर सीटें खाली ही दिख रही हैं, लेकिन फिर भी महिलाओं को सीट के लिए इस तरह से लड़ना यह बताता है कि बात सिर्फ सीट तक ही नहीं बल्कि ईगो पर आ गई थी।

दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं के बीच हुआ दंगल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिल्ली मेट्रो के एक कोच में दो महिलाएं आपस में लड़ाई कर रही हैं। 23 सेकंड की इस क्लिप में दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचती और मारपीट करती दिख रही हैं। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक महिला ने दूसरी को सीट पर पटक दिया और उसके ऊपर चढ़कर बैठ गई और फिर उसे मारने-पीटने लगी। वीडियो में साफ दिखता है कि महिलाएं अपने झगड़े में ऐसे मशगूल हैं कि मेट्रो का दरवाजा खुलने के बावजूद और कुछ यात्रियों के उतरने के दौरान भी उनकी लड़ाई जारी रही। वहीं मेट्रो में सफर कर रही एक अन्य महिला ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों इतनी उग्र थीं कि उन्हें अलग करना मुश्किल हो गया।

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है यह वीडियो

वीडियो को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि यह घटना कथित तौर पर दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन पर बड़कल मोड़ स्टेशन के पास हुई, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। महिलाओं के बीच हुए इस दंगल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh हैंडल से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं तमाम यूजर्स ने इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने इसे मजाक में उड़ाते हुए लिखा, "दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है, जहां मनोरंजन की कमी नहीं," तो कुछ ने चिंता जताई कि "लोगों में धैर्य और सहनशीलता खत्म होती जा रही है।" एक यूजर ने टिप्पणी की, "3 करोड़ की आबादी वाले शहर में एक सीट भी जंग का कारण बन सकती है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

ये हैं रियल लाइफ के विक्रम और बाला, चलती मालगाड़ी में लड़कों ने फिल्मी स्टाइल में चुराया कोयला

बाइक लिए सड़क पर धर्राटे काटते दिखीं दादी, उम्र को ठेंगा दिखा खूब मचाया गदर, Video देख नाती-पोते भी शरमा जाएंगे