चलती ट्रेन से इस तरह उतरी महिला कि Video हो गया वायरल, लोग फिजिक्स की करने लगे बातें
अभी एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद अधिकतर लोग फिजिक्स की बात कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।
सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता-फिरता अड्डा है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते-करते डेटा खत्म हो जाता है मगर कभी भी कंटेंट खत्म नहीं होता है। आप भी अगर सोशल मीडिया के यूजर हैं तो फिर हमारी इस बात से सहमत जरूर होंगे। आप यह भी जानते होंगे कि सोशल मीडिया पर किसी एक तरह का ही कंटेंट नहीं दिखता है बल्कि सोशल मीडिया पर जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई और भी तमाम तरह के वीडियो दिखते और वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप अगर ट्रेन से अकसर सफर करते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि ट्रेन में अलग-अलग सामान बेचने के लिए लोग अलग-अलग स्टेशन से चढ़ते हैं जो रेलवे के कर्मचारी नहीं होते हैं। अब इनमें से कई सारे ऐसे होते हैं जो उतरने के लिए ट्रेन के रुकने का इंतजार नहीं करते हैं। धीमी रफ्तार में चलती ट्रेन से ही उतर जाते हैं और ऐसा ही एक महिला ने किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक ट्रेन किसी स्टेशन पर पहुंची है मगर अभी रुकी नहीं है। तभी आंटी बड़े ही अच्छे से अपने पैर का एंगल बनाती हैं और स्पीड को थोड़ा मैच करके उस चलती ट्रेन से ही सही सलामत उतर जाती हैं। इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वो वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर i_am_lucky._9 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- फिजिक्स पढ़ी लिखी महिला। दूसरे यूजर ने लिखा- फिजिक्स टॉपर। तीसरे यूजर ने लिखा- चाची जी फिजिक्स पढ़ी हुई हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- फिजिक्स का एकदम सही इस्तेमाल। एक अन्य यूजर ने लिखा- एक दिन उतरा था भाई, घूटने टूट गए थे।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
प्रयागराज में गजब अजूबा हुआ, लड़के नहीं बल्कि लड़की वालों ने निकाली बारात, Video वायरल
लोग स्कूटी पर जाते हैं मगर यहां तो उल्टा ही हो रहा है, Video देखना तो बनता है
