हाल ही में एक पाकिस्तानी लड़की ने अपनी शानदार लिप्सिंग वीडियो से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। उसकी खूबसूरती, स्टाइल और आत्मविश्वास ने न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि पूरी दुनिया के सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। काले रंग की खूबसूरत ड्रेस में उसकी कातिलाना अदाएं देख हर कोई अपना दिल हार बैठेगा। फिलहाल इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ट्रेंडिंग में हैं ये पाकिस्तानी मोहतरमा
वीडियो में देखा जा सकता है कि लिप्सिंग के जरिए वह किसी फिल्मी डायलॉग को इस कदर प्रस्तुत करती हैं कि वैसा खुद वो एक्ट्रेस नहीं कर पाई होगी। लड़की के इस वीडियो को देख लोग उसके दीवाने हो गए। फैंस उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, टिकटॉक और यूट्यूब पर उनके फॉलोअर्स की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके वीडियो पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं।
कौन है ये लड़की
बता दें कि इस लड़की का नाम अलिशा आमिर है। फिलहाल इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर चारों ओर छाया हुआ है। इस लड़की ने हाल ही में एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल के शो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म का फेमस डायलॉग, "मेरी बॉडी में सेंसेशन्स होते हैं। पिल्स उन्हें कंट्रोल करते हैं..." पर लिप्सिंग की थी। उनकी इस परफॉर्मेंस ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। खासकर इंस्टाग्राम रील पर, जहां इस वीडियो ने करोड़ों व्यूज हासिल किए। इस वीडियो के बाद से आलिना के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या में भी इजाफा हुआ है। लोग उनकी इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। आलिना पाकिस्तान की रहने वाली हैं और पहले टिकटॉक पर भी ये काफी वायरल थीं। उनकी वायरल रील इंडिया में भी खूब ट्रेंड कर रही है। इसी वजह से उन्हें दोनों देशों में अलग पहचान मिली है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
उम्र से भी बड़ी हैं इस भाई की जिम्मेदारियां, वंदे भारत के स्टाफ का यह Video देख भर आएंगी आपकी आंखें
हापुड़ के बृजघाट में हुआ "झाड़ू युद्ध", महिलाओं के बीच मारपीट का यह Video जमकर हो रहा वायरल