आज के समय में मनोरंजन का एक बहुत ही अच्छा साधन सोशल मीडिया हो गया है। लगभग हर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाकर बैठा है और दिन में कुछ समय तो लोग यहां बिताते ही हैं। महिला हो या फिर पुरुष हो, हर कोई सोशल मीडिया का यूज कर रहा है। यहां तक कि कई सारे बच्चे और कई सारे बुजुर्ग भी सोशल मीडिया पर हैं। आप भी सोशल मीडिया पर देखते होंगे कि हर दिन कई सारी चीजें पोस्ट होती हैं और उसमें से कुछ वायरल भी होती हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वीडियो ही वायरल होते हैं और उन्हें देखकर लोग उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आउए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि गांव के लोग एक साथ एक जगह पर इकट्ठे हैं और वहां बड़े-बड़े स्पीकर लगे हुए हैं जिसमें से क़यामत-क़यामत गाने की आवाज आ रही है। अचानक दिखता है लोग वहां से उठकर भागने लगते हैं। गाना भी बंद हो जाता है और स्टेज भी पूरी तरह से खाली हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वहां पुलिस आ जाती है। किसी ने लेट नाइट इस तरह की पार्टी करने और शोर करने की शिकायत कर दी होगी और इसी कारण पुलिस वहां आई होगी। अब यह वीडियो कब का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर अभी वायरल जरूर हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @introvert_hu_ji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सच में क़यामत आ गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 68 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हां यार कयामत आ गई। एक अन्य यूजर ने लिखा- पुलिस आ गई पुलिस आ गई। वहीं कुछ यूजर्स ने इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भाई भूल गया कि वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है, वायरल Video देख आपको भी आएगी हंसी
आ बैल मुझे मार सुना है? अब देख भी लीजिए, वायरल Video देखकर लोग भी ले रहे हैं मजे