1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गुरुग्राम वालों हो जाओ तैयार ! बारिश में ऑफिस जाने के लिए मार्केट में आया नया GRWM ट्रेंड, जरूर देखें ये Video

गुरुग्राम वालों हो जाओ तैयार ! बारिश में ऑफिस जाने के लिए मार्केट में आया नया GRWM ट्रेंड, जरूर देखें ये Video

GRWM Trend: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @shubhamgaur09 नामक हैंडल से एक वी​डियो शेयर किया है। इसमें शख्स ने GRWM (Get Ready With Me) Trend अपनाते हुए लोगों को दफ्तर जाने की सलाह दी है।

GRWM, GRWM Trend, Gurgram Rains, Viral Video, Funny Video - India TV Hindi
Image Source : IG/@SHUBHAMGAUR09 ट्रेंड के बारे में बताता शख्स।

Funny GRWM Trend Video: बारिश में गुरुग्राम के लोगों का हाल किस कदर बेहाल ये तो आप जानते ही हैं। ऐसे में उन लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जो ऐसे मुश्किल वक्त में तमाम संघर्षों के बाद ऑफिस जा पा रहे हैं। तो गुरुग्राम वालों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब इस समस्या का समाधान भी हो गया है। सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग करते हुए आपने GRWM Trend के बारे में तो सुना ही होगा। इसी ट्रेंड को अपनाते हुए एक शख्स ने गुरुग्राम वालों को बारिश में ऑफिस जाने का रास्ता बताया है। अपने वीडियो में शख्स ने लोगों को स्विमिंग कॉस्ट्यूम में ऑफिस जाने की सलाह दी है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @shubhamgaur09 नामक हैंडल से एक वी​डियो शेयर किया है। इसमें शख्स ने GRWM (Get Ready With Me) Trend अपनाते हुए सबसे पहले स्विमिंग ड्रेस पहनी फिर गॉगल—कैप पहना और फिर स्विमिंग रिंग के साथ तैरकर लोगों को दफ्तर जाने की सलाह दे डाली। इसके साथ ही शख्स ने कैप्शन में लिखा कि, 'बारिश से हम ना डरते लाडले!'   

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

बता दें कि, खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 46,548  लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की भी मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने लिखा कि, 'लैपटॉप के लिए कोई सुरक्षा नहीं है, प्लीज उसके लिए भी एक रेनकोट लगाइए।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'गुड़गांव है गुड़गोवा।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'आखिकार स्विमिंग क्लास की सीख अपनाने का समय आ ही गया।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें  
कभी ओरंगुटान को लाइव म्यूजिक का लुत्फ उठाते देखा है ? अगर नहीं तो इस Viral Video को जरूर देख लें 
 

कमाल का बंदा है ! 4 महीने में बिल्लियों के लिए बनाया मिनी अंडरग्राउंड स्टेशन, Viral Video देख आंखें फटी रह जाएंगी