A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसके कहते हैं धुआंधार बेइज्जती! चीनी बच्ची ने पाकिस्तानी लड़कियों को दिया ऐसा जवाब, यूजर्स बोले- 'आ गया स्वाद'

इसके कहते हैं धुआंधार बेइज्जती! चीनी बच्ची ने पाकिस्तानी लड़कियों को दिया ऐसा जवाब, यूजर्स बोले- 'आ गया स्वाद'

Video Viral : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी चर्चा में है। इस वीडियो में चीनी बच्ची ने पाकिस्तानी लड़कियों को ऐसा जवाब दिया जिसके बाद यूजर्स की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

Chinese kid embarrassed Pakistan, Aaj Ka Viral Video, Viral News in Hindi, India TV - India TV Hindi
Image Source : IG/@ENGLISHWITHDARCY चीनी बच्ची का वीडियो वायरल।

Video Viral : एक वायरल वीडियो जिसमें एक छोटी चीनी बच्ची पाकिस्तानी पर्यटकों के एक समूह के साथ बातचीत कर रही है। मगर वीडियो में कुछ ऐसा दिखा जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। यह वीडियो मूल रूप से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में, पाकिस्तानी महिलाओं का एक समूह बच्ची के पास आता है और उससे दोस्ताना बातचीत शुरू करने की कोशिश करते हैं। अपना परिचय देते हुए, पर्यटक कहती हैं, 'हम पाकिस्तान से हैं। आप जानते हैं कि पाकिस्तान और चीन बहुत अच्छे दोस्त हैं।' तभ बच्ची कहती है कि,"मैं पाकिस्तान को नहीं जानती।"  

इंस्टाग्राम पर आया पूरा वीडियो 

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @englishwithdarcy नामक हैंडल से शेयर किया गया था। बच्ची के  जवाब से कुछ पल के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि पाकिस्तान और चीन के बीच अक्सर चर्चा में रहने वाले राजनयिक संबंधों के बावजूद, पर्यटक देश के बारे में उसकी अनभिज्ञता पर आश्चर्यचकित दिखाई दिए। बातचीत को सकारात्मक रूप से जारी रखने की कोशिश करते हुए, महिलाओं ने जवाब दिया, "ओह, कोई बात नहीं। आपको क्यों नहीं पता? पाकिस्तान और चीन बहुत अच्छे दोस्त हैं।" इसके बाद बच्ची विनम्रता से जवाब देती है, "मैं चीन से हूं। चीन में आपका स्वागत है।" और पूरी बातचीत के दौरान उसका लहजा शांत और सरल बना रहता है। पर्यटक गर्मजोशी से जवाब देते हैं, "धन्यवाद, आपका स्वागत है।" और बातचीत बिना किसी तनाव के जारी रहती है। वीडियो के आगे के हिस्से में, बच्ची महिलाओं से कहती है, "लेकिन आप तीनों थोड़ी ज़ोर से बात कर रही हैं। थोड़ा धीरे क्यों नहीं बोलतीं?" हालांकि यह टिप्पणी पर्यटकों को क्षण भर के लिए चौंका देती है, लेकिन वे हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब देती हैं और बच्चे की प्रशंसा करते हुए कहती हैं, "तुम बहुत प्यारी हो और तुम्हारा नाम भी प्यारा है।" वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "डार्सी ने पाकिस्तान के पर्यटकों का इंटरव्यू लिया।" 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखते ही इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कहा कि, 'पाकिस्तान! मैं पाकिस्तान को नहीं जानती। यहां तक ​​कि बच्चे भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उनका अपमान करते हैं।' दूसरे ने लिखा कि, 'वे बार-बार यही दोहराते रहे कि पाकिस्तान और चीन बहुत अच्छे दोस्त हैं, अरे यार, शांत हो जाओ।' तीसरे ने क​हा कि, 'नहीं, वे दोस्त नहीं हैं, उन दोनों के बीच मालिक और नौकर का रिश्ता है।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'आप दो साल के बच्चे से पाकिस्तान के बारे में क्या उम्मीद करते हैं?' एक और यूजर ने लिखा कि, 'पाकिस्तान हमेशा शोर मचाता रहता है।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां पर 23 प्लेटफॉर्म मौजूद हैं; नाम सुनकर यकीन करना मुश्किल

फिल्म के टीज़र और ट्रेलर में क्या अंतर है, सिनेमा के पक्के शौकीन भी नहीं बता पाएंगे; क्या आप जानते हैं