1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Netflix देखते हुए ऑफिस में गुलछर्रे उड़ा रहे थे कर्मचारी, अचानक दिखा कैमरा और उसके बाद जो हुआ...Video Viral

Netflix देखते हुए ऑफिस में गुलछर्रे उड़ा रहे थे कर्मचारी, अचानक दिखा कैमरा और उसके बाद जो हुआ...Video Viral

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो अचानक चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में किसी ऑफिस के कुछ कर्मचारी काम के समय मौज-मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं इसके बाद अचानक उनकी नजर कैमरे पर पड़ जाती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

viral video, office employees video, employees viral video, corporate memes, viral news, news in hin- India TV Hindi
Image Source : X/@FEELYOUHAPPY ऑफिस में मौज-मस्ती करते कर्मचारी।

Viral Video: ऑफिस में कई बार काम करते-करते कर्मचारी भी थक जाते हैं ऐसे में वे कैंटीन में रिलैक्स करते हैं या फिर ऑफिस के बाहर वाली चाय की दुकान में। मगर, इन सबसे इतर आपको बता दें कि कई बार ऑफिस में काम के समय आराम करना, मौज-मस्ती करना या गुलछर्रे उड़ाना नुकसानदेह साबित हो सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, एक कंपनी का वीडियो एक्स पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें छिपा हुआ कैमरा कर्मचारियों की मौज-मस्ती को कैमरे में कैद कर रहा होता है। अचानक एक कर्मचारी की नजर उस पर पड़ती है तब वो बाकी लोगों को भी इससे आगाह कर देता है।

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @FeelYouHappy नामक एक अकाउंट द्वारा साझा किया गया था। इसे लगभग 19 मिलियन बार देखा जा चुका है, जिससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक चर्चा छिड़ गई है। वीडियो में, कर्मचारी ऑफिस में इधर-उधर आराम फरमाते हुए दिखाई दे रहे हैं, कुछ जमीन पर बैठे हैं, कुछ लेटे हैं, बेफिक्री से बातें कर रहे हैं, नेटफ्लिक्स देख रहे हैं या अपने फोन पर गेम खेल रहे हैं। छिपे हुए कैमरे से पूरी तरह अनजान, कर्मचारी निश्चिन्त दिख रहे थे और काम से जुड़ी गतिविधियों में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं दिख रही थी हालांकि जैसे ही कर्मचारियों को पता चला कि छिपा हुआ कैमरा उनकी हर हरकत रिकॉर्ड कर रहा है, उनका व्यवहार नाटकीय रूप से बदल गया। कुछ ही सेकंड में, वे खड़े हो गए, कागज उठाए और पूरी लगन से काम करने लगे, मानो वे अपने काम में पूरी तरह से व्यस्त हों। आराम से उत्पादकता की ओर अचानक हुए इस बदलाव ने दर्शकों को हैरान और चकित कर दिया।

यूजर्स ने दी प्रति​क्रिया 

इस वीडियो को एक्स पर कई यूजर्स ने पसंद किया है। वीडियो को पॉपुलर होने में देर भी नहीं लगी। इस पर एक यूजर ने लिखा, 'क्यों भागदौड़? बस इसे अपना लो। सुनिश्चित करो कि सब कुछ सुचारू रूप से चले और बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक भी लो।' दूसरे ने लिखा कि, 'इन सबको निकाल दो।' तीसरे ने लिखा कि, 'मुझे ऐसा क्यों लगता है कि कंपनी की अगली नीति BYOC (अपना कैमरा खुद लाओ) होगी?' वायरल वीडियो ने कार्यालय में निगरानी, ​​कर्मचारी उत्पादकता और नियोक्ताओं व कर्मचारियों के बीच विश्वास को लेकर बहस को फिर से छेड़ दिया है।  
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें- 
Dussehra पर रावण का दर्द सुनकर सोच में पड़ गए यूजर्स, बोले- 'बात तो सही है!' देखें Viral VIDEO 
 

Viral Video:'जिमी जिमी आजा...' गाने पर इन चच्चू ने किया धमाकेदार डांस, Video देख मिथुन दा भी देंगे ग्रैंड सैल्यूट