1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'जिमी जिमी आजा...' गाने पर इन चच्चू ने किया धमाकेदार डांस, Video देख मिथुन दा भी देंगे ग्रैंड सैल्यूट

'जिमी जिमी आजा...' गाने पर इन चच्चू ने किया धमाकेदार डांस, Video देख मिथुन दा भी देंगे ग्रैंड सैल्यूट

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई डांस वीडियो वायरल होते हुए देखे होंगे। ऐसे वीडियोज को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं। हाल ही में एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स मिथुन चक्रवर्ती के गाने पर थिरकता हुआ दिखाई दे रहा है।

jimmy jimmy aaja song, jimmy jimmy aaja dance- India TV Hindi
Image Source : IG/@GANGA_KA__JADU गाने पर डांस करता शख्स।

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई यूजर्स अपने डांस की रील्स बनाकर पोस्ट करते हैं। इन वीडियो में लोग अपना टैलेंट ​तो दिखाते ही साथ में वीडियो देखने वालों का मनोरंजन भी करते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें एक चच्चू मिथुन चक्रवर्ती के जिमी-जिमी आजा गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की खास बात इन चच्चू के ब्लॉकबस्टर डांस मूव्स हैं जिनको देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने शख्स को मिथुन दा से मिलवाने की बात भी कही है। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ganga_ka__jadu नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो संभवत: किसी मोहल्ले में हुए एक कार्यक्रम का है क्योंकि आसपास की सजावट और लाइटिंग काफी शानदार दिख रही है। इस बीच लोगों की भीड़ भी सड़क पर मौजूद है। वीडियो में आप एक अंधेड़ उम्र के शख्स को थिरकते हुए देख सकते हैं। जिसने अपनी कमर पर गमछा बांध रखा है और खुशमिजाजी से अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहा है। वीडियो में शख्स बॉलीवुड एक्टर ​मिथुन चक्रवर्ती के जिमी-जिमी आजा गाने पर डांस कर रहा है। खास बात ये है कि, शख्स अपने डांस के दौरान आने-जाने वाले राहगीरों को डांस करते हुए ही रास्ता भी देता नजर आ रहा है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा है कि, 'भाई को मिथुन दा से मिला दो।' दूसरे ने लिखा है कि, 'पुराने चावल जब भी बाहर आए ऐसे ही जलवे बिखरते हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'यहीं वो पुराने लोग हैं जो अपने समय में कोई भी बाराती में जलवा बिखेरते थे।' चौथे यूजर ने लिखा है कि, 'यार इन्होंने तो फ्लैशबैक में ले जाकर के इमोशनल कर दिया।' पांचवें यूजर ने लिखा है कि, 'पिछले 24 घंटे में यह सबसे अच्छी रील है जो मैंने देखी।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें- 
Viral Video: शादियों में QR कोड स्कैन कर तुरंत लीजिए सभी फोटोज, ऐसी टेक्नोलॉजी देख दिमाग हिल जाएगा
 

Desi Jugaad Video: बाइक के पेट्रोल टैंक को ढकने के लिए महाशय ने निकाला गजब जुगाड़, देखकर माथा पीट लेंगे आप