1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'सावधान ! पुराने खिलाड़ी मैदान में वापस आ चुके हैं,' दादियों के खतरनाक Dance का Viral Video देख बोले यूजर्स

'सावधान ! पुराने खिलाड़ी मैदान में वापस आ चुके हैं,' दादियों के खतरनाक Dance का Viral Video देख बोले यूजर्स

Dance Video Viral: सोशल मीडिया पर वृद्ध महिलाओं का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिलाओं को डांस करते देख लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।

viral video, aaj ka trending video, aaj ka viral video, dance video, dance viral video, dance video - India TV Hindi
Image Source : IG/@MP____OFFICIAL डांस करती वृद्ध महिलाएं।

Dance Video Viral: सोशल मी​डिया पर आप रोजाना ही डांस के कई वायरल वीडियोज देखते होंगे। इन वीडियोज में कई बार लोगों का मस्तमौलापन यूजर्स को काफी पसंद आता है। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिलाओं के एक समूह में दो वृद्ध महिलाओं को डांस करते देख लोग दंग रह गए। वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @mp____official नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, भोजपुरी गाने पर महिलाओं के समूह की एक वृद्ध महिला जोरदार डांस करना शुरू कर देती हैं। उसके ठीक बाद उनके सामने खड़ी दूसरी महिला भी वैसे ही धमाकेदार डांस शुरू कर देती हैं। इस वीडियो में दोनों महिलाओं के डांस ने इंस्टाग्राम पर मस्ती का मजेदार माहौल क्रिएट कर दिया है। 

यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स 

इस वीडिया को इंस्टाग्राम पर अब तक तकरीबन 15 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'जब पेंशन हैं तो टेंशन किस बात का मौज ही मौज।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'दादीजी तो 40 की लग रही हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा ​कि, 'वाह! दादी मौज कर दी।' चौथे यूजर ने वीडियो पर लिखा कि, 'गजब कर दिया भाई इन लोगों ने तो।' वहीं, अगर वीडिया के ओवरलैप टेक्स्ट की बात करें तो इस वीडियो पर लिखा है कि, 'पुराने खिलाड़ी मैदान में वापस आ चुके हैं।' 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

 

ये भी पढ़ें-  
Nepal के बारे में 10 अजब—गजब फैक्ट्स, जिन्हें सुनकर दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी, आज जान लें
Nepal में संसद भवन से सिर पर चक्के वाली कुर्सी लेकर भागते दिखे प्रदर्शनकारी, Viral Video में देखें और क्या—क्या लूटा