1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कभी ओरंगुटान को लाइव म्यूजिक का लुत्फ उठाते देखा है ? अगर नहीं तो इस Viral Video को जरूर देख लें

कभी ओरंगुटान को लाइव म्यूजिक का लुत्फ उठाते देखा है ? अगर नहीं तो इस Viral Video को जरूर देख लें

Orangutan Viral Video: इंस्टाग्राम पर इन दिनों ओरंगुटान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो म्यूजिक परफॉर्मेंस पर रिएक्ट कर रहा है। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने मिली—जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं।

orangutan video, orangutan funny video, viral video, trending video- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@PLUMESOFFICIEL लाइव म्यूजिक सुनती ओरांगुटान फैमिली।

Orangutan Viral Video: जब भी कभी बुद्धिमान जीवों की बात होती है तो उसमें ओरंगुटान का नाम भी गिना जाता है। लाल-भूरे रंग के बाल वाले ओरंगुटान देखने में बंदर की तरह होते हैं और इनमें कई तरह की विशेषताएं होती हैं। अक्सर विदेशों के पार्क और जंगलों में आपने इन्हें टूरिट्स के साथ मजेदार अंदाज में चिल करते देखा होगा। हमेशा मस्ती करने वाले ओरंगुटान को क्या कभी आपने शान्ति से लाइव म्यूजिक सुनते हुए देखा है ? अगर नहीं, तो आज इसी का एक वीडियो दिखाते हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।   

कुछ इस तरह हुआ वाकया

इस वायरल वीडियो को @plumesofficiel नामक हैंडल से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स को गिटार की धुन पर गाना गाते हुए देख ओरंगुटान फैमिली उनके पास आ जाती है और कुछ ही देर बाद इत्मीनान से गाना सुनने के बाद वे आर्टिस्ट के सामने ताली बजाते हैं। मानों वे उसकी प्रतिभा का सम्मान कर रहे हों। इस वी​डियो को 'जब वह तालियां बजाने लगता है...' कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। वीडियो टेक्स्ट में ये भी लिखा है, 'जब यह हुआ, तब मैं ओरंगुटान के लिए गा रहा था।'    

आर्टिस्ट और यूजर्स ने दीं प्रतिक्रियाएं

आर्टिस्ट ने लिखा कि, 'मेरे लिए ओरंगुटान के साथ गाना और कुछ समय बिताना एक बेहद खूबसूरत पल था। वे बेहद खूबसूरत और खास हैं। दुर्भाग्य से, उन जानवरों को शिकार और अवैध व्यापार जैसे कई खतरों का सामना करना पड़ रहा है।' वायरल हो रहे वीडियो में ओरंगुटान की क्यूट प्रतिक्रिया को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने काफी पसंद किया। इस पर एक यूजर ने लिखा ​कि, 'उम्मीद है कि आपने उनके लिए और देर तक बजाया होगा। वे किसी खूबसूरत चीज के हकदार हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'हे भगवान, जब कॉन्सर्ट शुरू हुआ तो वे जिस तरह से अपनी निर्धारित सीटों पर पहुंचे!!' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'हे भगवान - वे वाकई एक सच्चे दर्शक थे! ऐसा लगता है कि उन्होंने संगीत का सचमुच आनंद लिया।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'काश दुनिया भी आपके संगीत समारोहों की तरह कोमल और दयालु होती! अच्छे इंसान, आज़ाद जानवर, सबके बीच प्यार और किसी भी तरह की क्रूरता नहीं।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें  

कमाल का बंदा है ! 4 महीने में बिल्लियों के लिए बनाया मिनी अंडरग्राउंड स्टेशन, Viral Video देख आंखें फटी रह जाएंगी 

Viral Photo: ऑटो ड्राइवर ने अपनी सीट का कराया अनोखा ट्रांसफॉर्मेशन, मजेदार जुगाड़ देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान