1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रायपुर के ग्राउंड में शतक मारते ही ट्रेंड होने लगे कोहली और गायकवाड़, फैंस के आ रहे ऐसे रिएक्शन

रायपुर के ग्राउंड में शतक मारते ही ट्रेंड होने लगे कोहली और गायकवाड़, फैंस के आ रहे ऐसे रिएक्शन

अभी सोशल मीडिया पर दो भारतीय खिलाड़ी खूब ट्रेंड कर रहे हैं और अगर क्रिकेट लवर हैं तो फिर दोनों के नाम बताने की जरूरत ही नहीं। कोहली और गायकवाड़ के शतक देख सोशल मीडिया पर फैंस भी अलग-अलग पोस्ट के जरिए अपने गजब के रिएक्शन दे रहे हैं।

Fan's Reaction on Virat Kohli Century- India TV Hindi
Image Source : X/@SAGARCASM सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़

आज रायपुर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच में तीन मैच का सीरीज हो रही है जिसमें से पहला भारत ने जीत लिया और आज दूसरे मैच में विराट और गायकवाड़ ने गजब का गर्दा उड़ाया है। भारत ने 50 ओवर में 358 रन बनाए हैं और साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 359 रनों की जरूरत है। आपको बता दें कि इस मैच में विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़, दोनों ने शतक जड़ा है। कोहली ने 102 रन तो वहीं गायकवाड़ ने 105 रन बनाए हैं। इन दोनों के शतक देखते ही फैंस भी गदगद हो गए और सोशल मीडिया पर अलग-अलग फोटो बनाकर पोस्ट करते हुए कुछ ऐसे रिएक्शन दे रहे हैं।

1. गौतम गंभीर से विराट कोहली

पहले पोस्ट में एक बच्चा नजर आ रहा है। KBC में खेलने गए एक बच्चे की फोटो पर विराट कोहली की शक्ल लगा दी गई है और टेक्स्ट में लिखा है, '2027 वर्ल्ड कप के लिए मुझे लॉक कर दो।' यह पोस्ट बनाते हुए कैप्शन में लिखा है कि विराट कोहली गौतम गंभीर से यह कह रहे होंगे।

2. एक फैन के दिल से निकली ये बातें

एक और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला जिसमें विराट कोहली का एक फैन एक दम भावुक होकर विराट कोहली के रन, शतक आदि के फैक्ट्स दे रहा है। इस दौरान उसके हाव-भाव बता रहे हैं कि विराट कोहली से ज्यादा तो ये खुश है। आप खुद देखिए वह वीडियो

3. विराट कोहली का 53वां शतक

एक और फोटो सोशल मीडिया पर रिएक्शन के तौर पर पोस्ट की गई है। उसमें नजर आता है कि एक सिपाही जो पूरी तरह से कवर है, वो फूलों पर लेटा हुआ है। वहां टेक्स्ट में लिखा है, 'विराट कोहली जब शतक मारता है तो जिंदगी ऐसी होती है।'

4. विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़

एक और पोस्ट में दिखता है कि एनीमे के दो किरदार हाथ मिला रहे हैं और उसमें से एक को विराट और दूसरे को गायकवाड़ बताया गया है। वहीं नीचे एक दूसरे फोटो में लिखा है कि दोनों ने बहुत ही अच्छे से साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों को तोड़ा है।

5. पानी ले लो पानी

एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर नजर आया जिसमें दो फोटो है। एक फोटो में बसों में पानी बेचने वाला बंदा है जिसके चेहरे पर गायकवाड़ की शक्ल लगा दी गई है। वहीं लिखा है कि पानी ले लो पानी। नीचे वाली फोटो में गायकवाड़ की शॉट मारते हुए तस्वीर है और पूरे पोस्ट पर लिखा है, 'एडिट करके तूने इमेज मेरा मीम बना दिया, मेहनत करके तेरे भाई ने पूरा ड्रीम बना दिया।'

6. 1-1 शतक हो जाए?

एक और पोस्ट नजर आया जिसे पंचायत से लिया गया है। पंचायत का एक सीन काफी वायरल होता है जिसमें बिनोद और भूषण एक-एक चाय और पीने की बात करते हैं। उसी सीन पर विराट और गायकवाड़ की शक्ल लगा दी है और लिखा है, '1-1- शतक हो जाए?'

ये भी पढ़ें-

दुनिया का इकलौता ऐसा देश जिसके पास 1 या 2 नहीं बल्कि 3 राजधानियां हैं, आप भी नहीं जानते होंगे जवाब

बच्चे ने 10 लाइन में अपनी मां के बारे में बताया, पढ़ने के बाद भावुक भी होंगे और हंसी भी आएगी