1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'हमने नई नदी का उद्घाटन किया है...' गुजरात में गर्दन तक डूबे पानी को दिखाकर बोला बैंक कर्मचारी, Video Viral

'हमने नई नदी का उद्घाटन किया है...' गुजरात में गर्दन तक डूबे पानी को दिखाकर बोला बैंक कर्मचारी, Video Viral

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शख्स को बारिश के पानी में गर्दन तक डूबे हुए दिखाया गया है।

Gujarat Rain Video, Gujarat Viral Video after rain, Gujarat Bank Employee Video, Bandhan Bank Gujara- India TV Hindi
Image Source : IG/@BANKERONBIKE बारिश के पानी में डूबा शख्स।

गुजरात में मानसून की तबाही ने एक बार फिर से रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। इसी बीच वलसाड जिले के एक बैंक कर्मचारी शिवम सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिवम गर्दन तक पानी में खड़े होकर कैमरे की तरफ देखते हुए कह रहे हैं, 'मैं अपने ऑफिस तक नहीं पहुंच सका।' 23 जुलाई को शेयर किए इस वीडियो में शिवम अपनी हाउसिंग सोसाइटी के बाहर पानी से लबालब भरे हुए पूरे इलाके को दिखाते हैं। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो  

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @bankeronbike नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो मोगरावाड़ी स्थित अक्षरधाम रेजिडेंसी का बताया जा रहा है। बैंक कर्मचारी को जलभराव के कारण आवागमन में असमर्थ होने की वजह से छुट्टी लेनी पड़ी। वीडियो में वे कहते हैं कि, 'यह मेरी सोसायटी है, दोस्तों। हमने अभी-अभी अपनी सोसायटी में एक नई नदी का उद्घाटन किया है।' उन्होंने बताया कि जलभराव के साथ-साथ दो दिनों तक बिजली भी गुल रही। हालांकि, उन्होंने स्थिति को संभालने के लिए अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जलस्तर अब कम हो गया है। इस वीडियो में वह गर्दन तक पानी में खड़े नजर आ रहे हैं।   

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक कुल 3.4 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोगों ने प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। 

एक यूजर ने लिखा कि, 'कृपया इसे AI बना दो।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'सभी प्रकार की जल क्रीड़ाएं उपलब्ध हैं।' 

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'तुमको एडवेंचर हर जगह मिल जाता है।'

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'रियल एस्टेट एजेंट ऐसे बोलता है- जी, यह समुद्र के सामने वाला फ्लैट है।'

पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'भाई पानी बहुत गंदा रहता है वह सावधान रहें।'

छठे यूजर ने लिखा कि, 'मां का मगरमच्छ।'

एक और यूजर ने लिखा कि, 'भाई बिल्डर ने बताया नहीं क्या इनबिल्ट नदी भी मिलेगी।'  

गौरतलब है कि, इससे पहले मुंबई में बारिश वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सड़क पर मोरों को दिखाया गया था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें - 
बा​रिश में फंसी स्कूटी सवार म​हिला को बाइकर ने बचाया, 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा वायरल Video