1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जर्मनी से बाराबंकी आई 'जर्मन दूल्हे' की बारात, विदेशी मेहमानों ने जमकर लगाए ठुमके; Viral Video देख दिल खुश हो जाएगा

जर्मनी से बाराबंकी आई 'जर्मन दूल्हे' की बारात, विदेशी मेहमानों ने जमकर लगाए ठुमके; Viral Video देख दिल खुश हो जाएगा

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जर्मनी से बाराबंकी आई 'जर्मन दूल्हे' की बारात दिखाई गई है।

german groom video, wedding video viral, shaadi ka video, shaadi ka viral video, viral video, shaadi- India TV Hindi
Image Source : IG/@MY_BARABANKI जर्मनी से भारत आई बारात।

Viral Video : भारतीय शादियां एक बड़े उत्सव की तरह होती हैं। मेहंदी, संगीत, बारात, फूलों की सजावट, ढोल-नगाड़े, भव्य भोजन, आतिशबाजी और कई दिनों तक चलने वाले समारोह। पश्चिमी देशों में शादियां अक्सर छोटी, सादगीपूर्ण और सिर्फ कोर्ट या चर्च में होती हैं। विदेशी इसे देखकर कहते हैं कि "यह एक जादुई अनुभव है।" कई टूरिस्ट अब टिकट खरीदकर भारतीय शादियों में शामिल होते हैं, क्योंकि यह उनके लिए कल्चरल इमर्शन का सबसे जीवंत तरीका है। यही वजह है कि, कई विदेशी अब भारत आकर शादी करना पसंद करते हैं। हाल ही में एक जर्मन व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की एक महिला से शादी करने के लिए हजारों किलोमीटर की यात्रा की। बाराबंकी लखनऊ से 27 किलोमीटर दूर स्थित है। जिले के रॉयल रियल्टी होटल में आयोजित भव्य विवाह समारोह की खूब चर्चा हो रही है। इस अनोखे अंतर-सांस्कृतिक विवाह में भारी भीड़ उमड़ी और सोशल मीडिया पर समारोह की तस्वीरों और वीडियो की भरमार है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर my_barabanki नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि,  'बाराबंकी में जर्मनी से आई इस अनोखी बारात की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। जर्मनी के मार्कस ईडर ने बाराबंकी की रुलन वर्मा (रोहनी) से शादी की।
रुलन वर्मा ऑस्ट्रिया के वियना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और वैज्ञानिक हैं। मार्कस और रुलन की मुलाकात पीएचडी के दौरान हुई थी। शादी 20 फरवरी 2026 को बाराबंकी के एक होटल में पूरे हिंदू रीति-रिवाज, वैदिक मंत्रोच्चार और सात फेरों के साथ संपन्न हुई। दूल्हे के साथ जर्मनी से परिवार के करीब 16 सदस्य बारात में शामिल होने आए थे। विदेशी मेहमानों और दूल्हे ने भारतीय शेरवानी और साड़ियाँ पहनीं और देसी बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया। मेहमानों ने भारतीय खाने का आनंद लिया और "आई लव माई इंडिया" के नारे भी लगाए। शादी के बाद, रुलन विदा होकर अपने पति के साथ जर्मनी रवाना हो गई रुलन वर्मा की मुलाकात जर्मनी के मूल निवासी मार्कस से ऑस्ट्रिया के वियना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और वैज्ञानिक के रूप में काम करते समय हुई। उनका पेशेवर रिश्ता जल्द ही प्यार में बदल गया और दोनों ने भारत में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी करने का फैसला किया।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने ​कहा है कि, 'बधाई हो। प्यार मैं कोई सरहदें नहीं होती।' दूसरे ने कहा कि, 'बाराबंकी में पहली बार हुआ है। भगवान ये जोड़ी अच्छी रखे। सबका आशीर्वाद मिले बहुत अच्छी बात है।' तीसरे ने कहा कि, 'जर्मनी से आई बारात। दोनों ही बहुत खूबसूरत लग रही हैं।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत सुंदर।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
सनस्क्रीन पर लिखे pH का फुल फॉर्म क्या होता है, रोज लगाने वाले भी नहीं जानते; बेहद दिलचस्प है जवाब 

मटन चुस्ता बकरे का कौन सा अंग होता है, दबाकर खाते हैं लोग; असली जवाब सुनकर दिमाग घूम जाएगा