1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी CT Scan मशीन देखकर तो डॉक्टरों को भी आ जाएंगे चक्कर, एक बार जरूर देखें ये मजेदार Viral Video

ऐसी CT Scan मशीन देखकर तो डॉक्टरों को भी आ जाएंगे चक्कर, एक बार जरूर देखें ये मजेदार Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर लोग बड़ी-बड़ी मशीनों की अनोखी और मजेदार डमी बनाते रहते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें CT Scan मशीन की डमी तैयार की गई है।

ct scan machine video, weird ct scan machine video, ct scan machine video viral, viral video, viral- India TV Hindi
Image Source : X/@DASHRATHDHANGE4 CT Scan की नकल करता शख्स।

Viral Video: सीटी स्कैन मशीन एक बड़ा डोनट-आकार की संरचना होती है, जिसमें बीच में छेद होता है। इसमें एक टेबल होता है जिस पर मरीज लेटता है, और यह टेबल स्कैनर के अंदर धीरे-धीरे घूमता है। मशीन में एक्स-रे ट्यूब और डिटेक्टर होते हैं जो शरीर के चारों ओर घूमते हैं और विभिन्न कोणों से छवियों को कैप्चर करते हैं। इन सभी बातों से इतर सोशल मीडिया धुरंधरों ने एक ऐसी  CT Scan मशीन तैयार की है जिसे देखने के बाद डॉक्टर भी सदमे में चले जाएं।  CT Scan मशीन की डमी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप एक युवक और युवती की डॉक्टर और मरीज की नकल करते देख सकते हैं। जिनका  CT Scan करने का तरीका काफी वायरल हो रहा है। 

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @DashrathDhange4 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'इस CT स्कैन मशीन को देखकर दुनिया भर के डॉक्टर सदमे में हैं। आप करवाना चाहेंगे यहां CT स्कैन?' इसमें आप देख सकते हैं कि, युवक ने ड्रम को लिटाकर रख दिया और स्ट्रेचर की जगह लकड़ी का पटरा लगा दिया है। ​उसी पटरे पर युवती मरीज बनकर अपना सीटी कराने के लिए आकर लेट जाती है। बाद में स्ट्रेचर ड्रम की ओर बढ़ता है और सीटी स्कैन हो जाता है। इसके बाद ड्रम के ऊपर रखे मशीन के बोर्ड के पीछे से युवक सीटी स्कैन की रिपोर्ट निकालकर युव​ती को थमा देता है। ये वीडियो और तकनीक देखने के बाद यूजर्स का हंस-हंसकर बुरा हाल है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'ये अब न्यू टेक्नोलॉजी है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि 'इनपर केस करो भारत का जुगाड़ का कॉपी कर रहे हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा ​कि, 'यह तो बहुत कमाल की सीटी स्कैन मशीन है यह टेक्नोलॉजी देश से बाहर नहीं जानी चाहिए।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'रिपोर्ट में बहुत कुछ निकला है वह हम अभी नहीं बताएंगे अभी कुछ जांच और करना पड़ेगी।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
दो बार रिजेक्ट होने के बाद ब्रिटिश महिला को मिला भारत का Visa, खुशी से ऐसे झूमी कि Viral हो गया Video; देखें रिएक्शन
 

Video: जब शिमला के रेलवे स्टेशन पर बजने लगा 'छठी मइया' का ये मधुर गीत, सुनते ही कानों में घुल जाएगी मिठास