A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी जी के इस डांस को क्या कहा जाएगा? Video देख आप भी समझने का कीजिए प्रयास

आंटी जी के इस डांस को क्या कहा जाएगा? Video देख आप भी समझने का कीजिए प्रयास

डांस करती एक महिला का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब वो डांस देखेंगे तो आप हैरान हो जाएंगे कि मार्केट में ये कौन सा डांस आ गया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है। कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए तो जितने लोगों को फोन की जरूरत है, वो सभी स्मार्ट फोन ही चलाते हैं। अब लोगों के पास स्मार्ट फोन है तो उनका सोशल मीडिया पर होना बहुत ही नॉर्मल सी बात है। आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे ही और अगर ऐसा है तो फिर आपको पता होगा कि सोशल मीडिया पर कभी भी कंटेंट की कोई कमी नहीं होती है। आप जितनी बार स्क्रोल करेंगे, आपके टाइमलाइन पर उतने ही पोस्ट नजर आएंगे। उन्हीं सब के बीच में कुछ वायरल और मजेदार पोस्ट भी होते हैं। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है, तो आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ लोग डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक महिला है जिसके डांस के कारण वीडियो वायरल हुआ। वो महिला अपने गाल को अंदर खींचे हुए हैं। महिला ने दोनों हाथों में मुट्ठी बांधी हुई है और उन्हें पेट के सामने रखा हुआ है। इसके बाद जिस तरह फोन वाइब्रेट करता है वो उसी तरह बस चेहरे को हिलाते हुए डांस करने लगती है। कुछ देर बाद हाथों को हवा में उठाकर भी वैसे ही डांस करती है। एक लाइन में कहा जाएगा तो महिला क्या डांस कर रही है वो किसी को समझ में नहीं आएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @radhe6951 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इस डांस को क्या कहा जाएगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मिर्गी है क्या। दूसरे  यूजर ने लिखा- पुरानी चप्पल है क्या भाई? तीसरे यूजर ने लिखा- नागिन डांस। चौथे यूजर ने लिखा- फूहड़ डांस।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अरे गजबे! बंदे ने बीच मार्केट में दिखाया अपना टैलेंट, देखकर खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

गरुड़ पुराण में इसके लिए अलग से सजा है, बंदे की हरकत देख आपको भी आए जाएगा गुस्सा