A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूटी पर बैठी महिला ने क्या किया जो लोगों ने लिए मजे, आप भी देखें वायरल Video

स्कूटी पर बैठी महिला ने क्या किया जो लोगों ने लिए मजे, आप भी देखें वायरल Video

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने मजे भी लिए हैं। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया और फिर लोगों के कमेंट्स बताएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@YASH_5600 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

अब तो हर किसी के हाथ में फोन है तो लोगों को जब भी लगता है कि उन्हें कंटेंट मिल सकता है तो वो फोन निकालकर तैयार हो जाते हैं और वीडियो बनाने लगते हैं। आपको बता दें कि ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर अब तक वायरल हो भी चुके हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में जो दिखा, वो देखने के बाद लोगों ने मजे भी लिए हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर कई सारी दोपहिया खड़ी हैं। वहीं से एक महिला अपनी स्कूटी को निकाल रही है। वो स्कूटी पर बैठी है मगर पता नहीं क्यों वो महिला स्कूटी को पीछे की तरफ सीधे निकालने की जगह वहीं पर स्कूटी मोड़कर निकालने की कोशिश करती है। इस वजह से महिला को काफी दिक्कत हुई क्योंकि वहां दोनों तरफ एक-एक दोपहिया हैं और बीच में इतनी जगह नहीं है कि वहां स्कूटी को मोड़कर निकाला जा सके। यही देखकर शख्स ने वीडियो बनाया जो वायरल हो गया और लोगों ने मजे भी लिए। वैसे वीडियो में अंत में दिखता है कि एक आदमी एक दूसरी स्कूटी को थोड़ा साइड करता है तो महिला स्कूटी मोड़कर निकाल लेती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @yash_5600 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'सभी महिलाएं नहीं लेकिन सिर्फ महिलाएं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- स्कूटी की गलती है। दूसरे यूजर ने लिखा- दिमाग न होने पर उनका मजाक नहीं बनाते भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- स्कूटी सीख रही है अभी। चौथे यूजर ने लिखा- उस बाइक की गलती है, गलत जगह पर खड़ी है। पांचवें यूजर ने लिखा- अब तक इनका अपडेट नहीं आया यार। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- सभी महिलाएं नहीं लेकिन हमेशा उन्हीं को सभी चीजों का दोष लगता है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस बंदे ने 7 जन्म की मन्नत एक साथ मांग ली शायद, Video देखते ही हंसने लगेंगे आप

मैं होता तो उतरकर मारता! लोकल ट्रेन का वायरल हुआ हैरान करने वाला Video, लोगों ने जमकर किए कमेंट्स