A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हमज़ा नाम का क्या मतलब होता है, धुरंधर भी नहीं दे पाएंगे जवाब; क्या आपको पता है

हमज़ा नाम का क्या मतलब होता है, धुरंधर भी नहीं दे पाएंगे जवाब; क्या आपको पता है

Amazing Facts : सोशल मीडिया पर इन दिनों फिल्म Dhurandhar The Revenge का काफी क्रेज है। रणवीर सिंह ने हमज़ा अली मज़ारी की भूमिका निभाई है। मगर, हम आपको बताएंगे कि आखिर हमज़ा नाम का क्या मतलब होता है।

hamza means in hindi, hamza meaning in hindi, hamza Arabic word, hamza hindi meaning, Dhurandhar 2, - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE (SCREENGRAB) हमज़ा की भूमिका में एक्टर रणवीर सिंह।

Amazing Facts : सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक हर जगह इन दिनों फिल्म Dhurandhar The Revenge की दीवानगी देखने को मिल ही है। इन फिल्म में दिखाए गए दृश्यों और एक्टर्स की भूमिकाओं को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। खासकर, जब पर्दे पर हमज़ा अली मज़ारी यानी रणवीर सिंह आते हैं तो थिएटर तालियों और सीटियों की आवाज से गूंज उठते हैं। जहां एक ओर लोग फिल्म की टिकटों को बुक करने में लगे हैं तो वहीं, दूसरी ओर कई लोग ऐसे भी हैं जो 'हमज़ा' नाम का असली मतलब जानना चाहते हैं। क्या आपको पता है हमज़ा नाम का मतलब क्या होता है ? यदि नहीं, तो आज आपको बताएंगे कि हमज़ा का हिन्दी में क्या अर्थ है। 

सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहा हमज़ा 

जब आप फेसबुक​, इंस्टाग्राम या एक्स स्क्रॉल करते हैं तो आपने देखा होगा कि उस पर हमज़ा नाम काफी ट्रेंड कर रहा है। इसकी वजह फिल्म धुरंधर द रिवेन्ज में एक्टर रणवीर सिंह का धांसू परफॉर्मेंस है। दरअसल, हमज़ा के किरदार को लोगों ने इतना पसंद किया है कि वे बार-बार ​फिल्म के उस सीन को देखने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें रणवीर सिंह मुख्य ​भूमिका में है। 

हमज़ा नाम का मतलब 

फेसबुक पर एक पोस्ट पिछले दिन चर्चा में आई थी जिसे Yoga posts  नामक हैंडल से शेयर किया गया था। इस पोस्ट में बताया गया था कि, हमजा अरबी मूल का शब्द है जिसका अर्थ होता है शेर या शक्तिशाली। यह नाम साहस, ताकत और निडरता का प्रतीक माना जाता है। दावा है ​कि, यह नाम इस्लाम के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हजरत मुहम्मद (स.) के चाचा का नाम 'अमीर हमजा' था, जिन्हें उनकी वीरता के कारण 'असदुल-ल्लाह' (अल्लाह का शेर) कहा जाता था। गौरतलब है कि, रेख़्ता पर भी हमज़ा नाम का मतलब शेर बताया गया है। 

Image Source : FB/@Yoga postsवायरल पोस्ट।

अगर अब आप धुरंधर देखने जाएं तो पर्दे पर हमज़ा की एंट्री हो तो समझ जाएं कि इस नाम का क्या मतलब है। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
सिगरेट के लाइटर में कौन सी गैस भरी होती है, जवाब सपने में भी नहीं सोचा होगा; LPG समझने की गलती न करें 

नॉर्मल पेट्रोल और प्रीमियम पेट्रोल में क्या अंतर है, क्यों इतना महंगा बिकता है; यहां जानिए सब कुछ