1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इजरायल के पुरुषों के सिर पर लगी टोपी को क्या कहते हैं, खूब देखा होगा मगर नहीं जानते होंगे नाम

इजरायल के पुरुषों के सिर पर लगी टोपी को क्या कहते हैं, खूब देखा होगा मगर नहीं जानते होंगे नाम

Amazing Facts : सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के देशों के परिधानों से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में पढ़ा होगा। मगर, आज हम आपको बताएंगे कि इजरायल के पुरुषों के सिर पर लगी टोपी को क्या कहते हैं ?

jewish mans cap, jewish mans clothing, isreal jewish man fashion, isreal jewish mans cap, hasidic je- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK इजरायल का यहूदी पुरुष।

Amazing Facts : दुनिया भर में कई ऐसे देश हैं जिनकी वेशभूषा काफी अलग और अनोखी होती है। ऐसे तमाम देशों में कई प्रांत भी ऐसे होते हैं जहां लोग बेहद अजीब ड्रेस में नजर आते हैं। उदाहरण की बात करें तो आपने चीन की महिलाओं को अनोखी लाल ड्रेस में देखा होगा और अरब के पुरुषों को काले लबादे में देखा होगा। ठीक इसी प्रकार इजरायल के पुरुष भी अपने कपड़ों के साथ एक अनोखी और सुंदर सी चीज पहनते हैं। दरअसल, हम बता कर रहे हैं इजरायल के पुरुषों के सिर पर लगी छोटी सी टोपी की जो दिखने में बेहद आकर्षक लगती है। क्या आपको पता है कि, इजरायल के पुरुषों के सिर पर लगी टोपी को क्या कहते हैं ? यदि आपको नहीं पता है तो आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं : 

इजरायल में कैसे कपड़े पहनते हैं 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेल अवीव इजरायली शहरों में सबसे धर्मनिरपेक्ष शहर है, यहां आप ज्यादातर अनौपचारिक और कैजुअल कपड़े पहनते हैं। कई महिलाएं सिर्फ़ बीच पर ही नहीं जातीं, बल्कि ऑफ-शोल्डर ड्रेस भी पहनती हैं। इजरायल में पुरुष आमतौर पर कैजुअल और आरामदायक कपड़े पहनते हैं जिसमें टी-शर्ट, जींस, शॉर्ट्स और सैंडल आम हैं। गर्मी के कारण सूती और लिनन के कपड़े पसंद किए जाते हैं। धार्मिक स्थलों में कंधे और घुटने ढकना जरूरी है। 

इजरायल में Hello कैसे बोलते हैं

इजराइल में अभिवादन सच्चे और हार्दिक होते हैं। किसी नए व्यक्ति से मिलने का सामान्य तरीका हाथ मिलाना है, जबकि करीबी दोस्त और परिवार अक्सर एक-दूसरे को गले लगाकर या गाल पर चुंबन देकर अभिवादन करते हैं। Hello की जगह वहां हिब्रू में 'शालोम' कहते हैं जिसका अर्थ शांति और कल्याण का आशीर्वाद है। 

Image Source : Freepik इजरायल का यहूदी पुरुष।

इजरायल में अभिवादन का तरीका 

इजरायल में मेहमानों आतिथ्य सत्कार गर्मजोशी से किया जाता है और लगभग हमेशा उन्हें कॉफी, चाय या भोजन परोसा जाता है। भोजन साझा करना केवल एक सामाजिक रिवाज नहीं है। यह सम्मान और दयालुता दिखाने का एक तरीका है, जो बाइबल में वर्णित आतिथ्य सत्कार की झलक प्रस्तुत करता है। चाहे आप सड़क पर किसी से मिल रहे हों या परिवार के साथ बैठकर बातचीत कर रहे हों, आपको तुरंत यह एहसास हो जाता है कि दूसरों का स्वागत करना सिर्फ एक परंपरा से कहीं अधिक है यह संस्कृति का एक अभिन्न अंग है।

इजरायल में पुरुष के सिर पर लगी टोपी 

गौरतलब है कि, इजरायल में रूढ़िवादी यहूदी पुरुष जिस टोपी को पहनते हैं उसे 'यार्मुल्के (किप्पा)' कहा जाता है। इसे सिर के ऊपरी हिस्से पर पहना जाता है। सूप के कटोरे जैसी किप्पा को लगाने के लिए हेयर क्लिप का उपयोग किया जा सकता है। डबल-साइडेड फैशन टेप या एक तरफा वेल्क्रो का एक छोटा सा टुकड़ा लगाकर इसे पहना जा सकता है। मगर, वेल्क्रो को किप्पा पर चिपकाया जाता है सिर पर नहीं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
बेटे ने पिता को कराया बेंगलुरु स्थित गूगल ऑफिस का टूर, इमोशनल वीडियो शेयर कर कहा- 'मैंने उन्हें इतना खुश कभी नहीं देखा' 

सनस्क्रीन पर लिखे pH का फुल फॉर्म क्या होता है, रोज लगाने वाले भी नहीं जानते; बेहद दिलचस्प है जवाब