Dubai Interesting Facts: दुनिया भर में कई ऐसे देश हैं जिनकी चकाचौंध और चमक-दमक लोगों को खूब आकर्षित करती है। ऐसे देशों के बारे लोग सतही बातें तो जान लेते हैं मगर उनके नाम को लेकर प्रचलित भ्रान्तियों को दूर नहीं कर पाते हैं। ऐसा अक्सर सही जानकारी के अभाव में होता है। अब UAE, दुबई और अबू धाबी को ही ले लीजिए प्राय: लोग इन नामों को समझने में गलती कर देते हैं। कभी अबू धाबी और दुबई को एक समान बता देते हैं तो कभी UAE और अरब को एक समान बता देते हैं। क्या आप भी UAE, दुबई और अबू धाबी में कन्फ्यूज रहते हैं ? अगर आपको नहीं पता है तो आज हम आपको UAE, दुबई और अबू धाबी में अंतर बता देते हैं।
खाड़ी देशों का महत्व
आपको बता दें कि, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, ओमान, बहरीन, ईरान, इराक जैसे देश खाड़ी देश यानी गल्फ कंट्रीज कहे जाते हैं। इनका महत्व ऊर्जा सुरक्षा (तेल और गैस), विशाल भारतीय प्रवासी आबादी के लिए रोजगार, बड़े पैमाने पर व्यापार और निवेश, भू-राजनीतिक रणनीतिक स्थिति (यूरोप, एशिया, अफ्रीका को जोड़ना) और ऐतिहासिक सांस्कृतिक संबंधों के कारण है जो भारत सहित कई देशों के लिए आर्थिक और सामरिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, विशेषकर ऊर्जा और श्रम शक्ति की जरूरतों को पूरा करने के लिए।
संयुक्त अरब अमीरात के बारे में जानें
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) मध्य पूर्व में सात अमीरातों (अबू धाबी, दुबई, शारजाह, अजमान, उम्म अल कुवैन, फुजैराह, रस अल खैमा) से बना एक देश है। इसका गठन 2 दिसंबर, 1971 को छह अमीरातों के संघ के रूप में, जिसमें 1972 में रास अल खैमा शामिल हुआ। यहां की आधिकारिक भाषा अरबी है और अंग्रेजी भी व्यापक रूप से बोली जाती है और यह ओमान और सऊदी अरब से घिरा है।
अब दुबई का कन्फ्यूजन दूर करें
यदि आप दुबई को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं तो आपको बता दें कि, दुबई संयुक्त अरब अमीरात (UAE) स्थित एक शहर है। दुबई पर्यटन, लग्जरी लाइफस्टाइल और तीव्र आधुनिक विकास के लिए प्रसिद्ध है। अबू धाबी से आकार में छोटा होने के बावजूद, दुबई अपनी आधुनिक गगनचुंबी इमारतों, लग्जरी लाइफस्टाइल, खरीदारी और पर्यटन तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अवसरों के कारण संयुक्त अरब अमीरात का मनोरंजन केंद्र है।
Image Source : Freepik दुबई.
दुबई के कुछ प्रसिद्ध आकर्षणों में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा, सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में से एक दुबई मॉल, ताड़ के आकार के कृत्रिम द्वीप, समुद्र तट, होटल और लक्जरी रिसॉर्ट शामिल हैं। अबू धाबी के विपरीत, दुबई पर्यटन, व्यापार, विमानन, रियल एस्टेट पर निर्भर है, न कि तेल पर।
अबू धाबी को जानें
अबू धाबी है संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई की राजधानी है। अबू धाबी तेल, आधुनिक बुनियादी ढांचे और एक प्रमुख वैश्विक व्यापार केंद्र के रूप में जाना जाता है। अबू धाबी संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी होने के साथ राजनीतिक केंद्र है। यह संयुक्त अरब अमीरात की लगभग 85 प्रतिशत भूमि को कवर करता है और तेल और प्राकृतिक गैस संसाधनों से समृद्ध है। अबू धाबी अपनी शांत लाइफस्टाइल, चौड़ी और साफ सड़कों, सांस्कृतिक स्थलों और भविष्य की योजनाओं के लिए जाना जाता है।
Image Source : Freepik अबू धाबी.
अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात के संचालन में सबसे शक्तिशाली भूमिका निभाता है।
सबसे खास बात ये है कि, संयुक्त अरब अमीरात, अबू धाबी और दुबई मिलकर एक सुव्यवस्थित राष्ट्र का निर्माण करते हैं जो परंपरा और आधुनिक विकास के बीच सफलतापूर्वक संतुलन बनाए रखता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
भारत में नदियों के नाम महिलाओं के नाम पर ही क्यों रखे गए, बेहद दिलचस्प है इसका रहस्य; नहीं जानते हैं तो जान लें
ट्रेन के कोच पर H1 का बोर्ड क्यों लगाया जाता है, सफर से पहले नहीं जाना तो होगा भयानक नुकसान; जान लें वजह