A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. MMS वायरल करने पर कितनी सजा मिलती है, BNS की किन धाराओं में होगा एक्शन; Reels बनाने वाले जरूर जानें

MMS वायरल करने पर कितनी सजा मिलती है, BNS की किन धाराओं में होगा एक्शन; Reels बनाने वाले जरूर जानें

Interesting Facts: सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हुए कुछ MMS पर बहस चल रही है। सही या गलत की इस बहस के बीच ये जानना बहुत अहम है कि, MMS वायरल करने पर कितनी सजा मिलती है ? आइए जानते हैं:

punishment for viral MMS, punishment for making an MMS Leak, bns law on deepfake ai adult video, MMS- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK प्राइवेट वीडियो लीक करने पर सजा। (प्रतीकात्मक फोटो)

Interesting Facts: इंटरनेट, सोशल मीडिया और आधुनिकता के इस युग में कंटेंट क्रिएटर्स के बीच ज्यादा लाइक्स और व्यूज पाने की रेस लगी हुई है। इस दौड़ में आगे निकलने के लिए कई बार क्रिएटर्स सही—गलत का अंतर भूल जाते हैं और उनकी नादानी कब अपराध की श्रेणी में आ जाती है उन्हें पता नहीं चलता। ज्यादा लाइक्स और व्यूज पाने के लिए कई बार यूजर्स MMS जैसी चीजों को भी वायरल कर देते हैं जिसका समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हाल ही में कुछ इन्फ्लुएंसर्स के प्राइवेट वीडियो लीक हुए हैं जिन्हें लेकर उनको सफाई देनी पड़ रही है। मगर क्या आपको पता है कि, MMS वायरल करने पर कितनी सजा मिलती है और BNS की किन धाराओं में एक्शन होता है ? अगर आपको नहीं पता है तो आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे। 

क्या था मामला 

हाल ही में इंस्टाग्राम पर दो ऐसे MMS लीक हुए हैं जो अलग-अलग कपल्स के हैं। दोनों ही केस में इंफ्लुएसर्स के हजारों फॉलोवर्स हैं। इनमें से एक MMS 15 मिनट का और दूसरा 19 मिनट का था। MMS सामने आते ही कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और उन पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। इन्हें लेकर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आईं जिनमें से कुछ ने MMS को असली बताया तो कुछ ने MMS को AI जनरेटेड बताया। 

क्या कहता है भारत का कानून 

भारतीय कानून में किसी भी शख्स की परमिशन के बगैर उसका पर्सनल या प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करना अथवा वायरल करना जुर्म है। ऐसे में भारतीय कानून के तहत सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे निजता का उल्लंघन माना जाता है और उस पर गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। यही नियम डीपफेक या एआई से बनाए गए अश्लील या छेड़छाड़ किए गए वीडियो पर भी लागू होते हैं। 

BNS की की धारा 77 क्या कहती है  

यदि कोई शख्स किसी दूसरे का अश्लील Photo या वीडियो बनाता है तो ये कृत्य भी भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 के तहत अपराध माना जाएगा।

इसमें अपराध को दो कैटेगरी में रखा गया है। यदि कोई अपराधी पहली बार दोषी पाया जाता है तो उसे कम से कम 1 साल की कैद होगी, जिसे बढ़ाकर 3 साल तक किया जा सकता है और जुर्माना भी लगाया जाएगा। यदि दूसरी बार अपराधी वही कृत्य दोबारा करता है तो उसे कम से कम 3 साल की कैद होगी, जिसे बढ़ाकर 7 साल तक किया जा सकता है। यही नहीं साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया में किए गए दावों और वायरल रिपोर्ट्स पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
Instagram पर 19 मिनट का MMS लीक होते ही मचा बवाल, सर्च करने के लिए यूजर्स ने जो लिखा; देखकर चौंक जाएंगे