A
Hindi News वायरल न्‍यूज Interesting facts about cars: कार की छत पर लगी ये छोटी सी चीज क्या होती है? गाड़ी चलाने वाले भी नहीं जानते होंगे जवाब

Interesting facts about cars: कार की छत पर लगी ये छोटी सी चीज क्या होती है? गाड़ी चलाने वाले भी नहीं जानते होंगे जवाब

Interesting facts about cars: आप सभी ने अलग-अलग गाड़ियों को सड़क पर जाते समय या फिर इंटरनेट पर भी देखा होगा। अगर आपने नोटिस किया होगा तो कई सारी कार की छत पर एक छोटी सी चीज लगी होती है मगर लोगों को यह नहीं पता होता है कि वो क्या है और उसका काम क्या है।

Car's Image- India TV Hindi Image Source : PEXELS कार की छत पर लगी ये छोटी चीज क्या होती है?

आज के समय में आपको हर दूसरे या फिर तीसरे इंसान के पास कोई न कोई कार तो देखने को मिल ही जाएगी। आप जब सड़क पर ऑफिस जाने वाले समय पर निकलते होंगे तो देखते होंगे कि पूरे शहर में कितने लोगों के पास गाड़ियां हैं। कई बार सोशल मीडिया पर जाम के वीडियो और फोटो वायरल होते हैं तो नजर आता है कि हर रोज सड़क पर कितनी गाड़ियां चलती हैं। आप भी शायद अपनी कार में ही ऑफिस जाते होंगे। अगर आपके पास अपनी खुद की कार है तो भी और नहीं है तो भी क्या आपने कभी नोटिस किया है कि गाड़ियों के छत पर एक छोटी सी चीज लगी होती है, वो क्या होती है? कोई बात नहीं, आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

कार पर लगी वो चीज क्या होती है?

हम कार की छत पर लगी जिस छोटी सी चीज की बात कर रहे हैं वो एक एंटीना होता है जिसे शार्क फिन एंटीना कहा जाता है। इस एंटीना का काम रेडियो, GPS, टेलीमैटिक्स के सिग्नल को पकड़ना होता है। अब जिन लोगों को टेलीमैटिक्स सिग्नल के बारे में नहीं पता, उन्हें बता दें कि यह गाड़ी से डेटा जैसे लोकेशन, स्पीड, इंजन हेल्थ, ड्राइवर का व्यवहार आदि को GPS और सेलुलर नेटवर्क के जरिए सर्वर या फिर मैनेजमेंट सिस्टम तक भेजने वाला डिजिटल डेटा होता है।

कार की छत पर लाइनें क्यों बनी होती हैं?

आइए आपको एक बोनस जानकारी भी देते हैं। आपने यह भी देखा होगा कि कई सारी गाड़ियों की छत पर लाइनें बनी होती हैं। मगर क्या कभी सोचा है कि वो लाइनें क्यों होती हैं? आपको बता दें कि ये लाइनें कार की छत को मजबूती देने का काम करती हैं। कार को डेंट लगने से बचता है और हवा के शोर एवं कंपन को ये लाइन कम कर के उसकी सुरक्षा को बढ़ाती है अगर कार पलट जाए तब।

नोट: इस आर्टिकल में आपको दी गई पूरी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर है और इंडिया टीवी ऊपर दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Interesting facts about buses: अधिकतर बसों की सीटें गहरे रंग की क्यों होती हैं? कभी इस बारे में सोचा है?

बिजली के तार पर बैठने के बाद भी पक्षियों को नहीं लगता करंट, मगर क्यों? आइए आज जान लीजिए इसका कारण