1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस इंजीनियर ने कौन सा नशा किया था? उसका काम देख आपके भी उड़ने वाले हैं होश

इस इंजीनियर ने कौन सा नशा किया था? उसका काम देख आपके भी उड़ने वाले हैं होश

एक वॉशरूम का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर किसी की आंखें खुली रह जाएंगी क्योंकि आज तक ऐसा कुछ आपने किसी भी जगह पर नहीं देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर दुनिया की तमाम अतरंगी चीजें हमें किसी न किसी दिन देखने को मिल ही जाती है क्योंकि आज के समय में हर किसी की पहुंच सोशल मीडिया तक है। लोगों को जैसे ही कुछ अनोखा या फिर अतरंगी दिखता है, वो तुरंत उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद अगर वो वीडियो दूसरे लोगों को भी अतरंगी लगता है तो फिर वीडियो वायरल हो ही जाता है। आपने भी अपनी टाइमलाइन पर एक से बढ़कर एक अतरंगी चीजें देखी होंगी और उस लिस्ट में अब एक नया वीडियो शामिल करने का समय आ गया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक वॉशरूम का है। अब आप अगर किसी स्कूल या फिर ऑफिस के वॉशरूम में गए हैं तो फिर आपको पता होगा कि वो कैसे डिजाइन किया जाता है। कई सारे यूरिनल लाइन से लगे होते हैं और कुछ कमोड एक तरफ होते हैं जो दरवाजे और दीवार से ढके होते हैं। मगर इस इंजीनियर ने तो सब कुछ उल्टा ही कर दिया। इस वीडियो में नजर आता है कि जहां पर यूरिनल होना चाहिए, वहां पर कमोड लगा दिया और कमोड की जगह यूरिनल को लगा दिया। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये क्या देखना पड़ रहा है।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इस इंजीनियर ने कौन सा नशा किया था। दूसरे यूजर ने लिखा- जहां सोचा था सुकून मिलेगा वहां धोखा मिला। तीसरे यूजर ने लिखा- अंदर वाला बाहर है और बाहर वाला अंदर है। एक अन्य यूजर ने लिखा- टॉयलेट एक प्रेम कथा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

धर्म के नाम पर सब रील बनाने में लगे हुए हैं, अब इन दोनों का ही Video देख लीजिए

लंकेश भी भोले को खुश को करने चल पड़े हैं! कांवड़ ले जाते शख्स का Video हुआ वायरल, लोगों ने किए कमेंट