1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये कैसे-कैसे लोग हैं इस दुनिया में, हरकत देख हैरान भी होंगे और हंसी भी आएगी, देखें Video

ये कैसे-कैसे लोग हैं इस दुनिया में, हरकत देख हैरान भी होंगे और हंसी भी आएगी, देखें Video

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो को देखेंगे तो खुद कहेंगे कि कैसे-कैसे लोग हैं यार। वीडियो में हरकत देख आप भी हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GEETAPPOO वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां दुनिया भर के तमाम अतरंगी लोग और उनकी हरकतें देखने को मिल जाती हैं। लोगों को जब भी कुछ अजीब या अतरंगी दिखता है तो वो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और फिर वो वीडियो अलग-अलग लोगों की फीड पर पहुंच जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन तमाम अतरंगी कंटेंट आते ही होंगे और उनके साथ जो वीडियो वायरल होते हैं, वो भी आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोगों की अतरंगी हरकत देखने को मिलेगी। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बाइक पर दो लोग बैठे हुए हैं और पीछे थोड़ी जगह बचाकर वहां पर लकड़ी का बोर्ड रखा हुआ है। अब बाइक पर बैठने की बिल्कुल भी जगह नहीं है लेकिन कुछ लोग इसमें भी दिमाग चला लेते हैं। वीडियो में दिखता है कि तीसरी शख्स पीछे से बाइक पर चढ़ता है और उस लकड़ी के बोर्ड पर बैठ जाता है मगर ये इतने पर ही नहीं रुकते हैं। इसके बाद दिखता है कि दो और लोग उसके पीछे उसी बोर्ड पर चढ़ते हैं और बैठ जाते हैं। सभी के बैठ जाने के बाद शख्स बाइक को चालू करके वहां से आगे बढ़ जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @geetappoo नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इतनी जल्दी क्यों चल दिए, अभी तो काफी जगह बची थी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सबको बैठाने का ठेका जो लिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- दाएं बाएं भी तो जगह थी। वहीं दो यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मम्मी का टूटा पैर तो बच्चे ने मदद करने की कोशिश की, Video जीत लेगा आपका दिल

लोकल ट्रेन में उपले बेचते हुए शख्स का Video वायरल, देखकर लोगों ने जमकर किया रिएक्ट