भारत को अगर अजूबों का देश कहा जाए, तो कोई हैरानी नहीं होगी। यहाँ हर गली-नुक्कड़ पर कुछ न कुछ ऐसा दिख जाता है कि दिमाग चकरघिन्नी बन जाए। कभी कोई सड़क पर अजीब हरकतें करता दिखता है, तो कभी कोई घटना ऐसी होती है कि जिसे आप देखने के बाद अपना सिर पकड़कर सोच में पड़ जाएँ। लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने तो हद ही कर दिया। बिना किसी एडिटिंग, AI या नौटंकी के, ये एकदम असली वाकया है, जिसे देखने के बाद आप हैरान तो होंगे ही साथ ही साथ हंसते-हंसते लोटपोट भी हो जाएंगे।
सड़क में धंसा हैंडपंप, फिर भी कर रहा काम
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सड़क के बीचोबीच एक हैंडपंप धंसा नजर आ रहा है। जिसे एक शख्स चलाता भी दिख रहा है। थोड़ी देर बाद जब कैमरे का फोकस सड़क किनारे जाता है तब जो कुछ भी दिखता है उसे देख लोग हैरान रह गए क्योंकि भाईसाहब यहाँ एक गजब का ट्विस्ट है। जहां देखा जा सकता है कि जिस पाइप से पानी निकलना चाहिए, वो तो कंक्रीट की सड़क के अंदर ही दब गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि भाई, फिर पानी निकल कहाँ से रहा है? तो बता दें कि पानी सड़क के किनारे, पंप से कुछ फुट दूर एक पाइप से निकल रही है। मानो हैंडपंप में से किसी चमत्कार के तौर पर पानी निकल रहा हो।
इस गजब के सिस्टम को देख लोगों ने इसे बनाने वाले को किया सलाम
अब जरा इस सिस्टम की तारीफ कर लीजिए। कोई इंजीनियरिंग का जादूगर ही होगा, जिसने ये तरकीब निकाली। हैंडपंप का पानी सड़क के नीचे से पाइप के ज़रिए सड़क के किनारे तक पहुँच रहा है। मतलब, मेहनत जाया नहीं, पानी भी मिल रहा है। लेकिन सवाल ये है कि भाई, ये सिस्टम बनाया किसने और क्यों? क्या पहले हैंडपंप था, फिर सड़क बनी? या पहले सड़क बन गई, फिर किसी ने सोचा, "चल, यहीं पंप फिट कर देते हैं!" ये सवाल इतना उलझाने वाला है कि आपका दिमाग फ्रिज में रखा दही जितना जम जाएगा।
पहले सड़क या पहले हैंडपंप?
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @contentkikamii ने शेयर किया है, और इसे अब तक 18 लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो के कैप्शन में एक सवाल भी है, जिसमें पूछा गया है कि "पहले कौन आया? हैंडपंप या सड़क?" अब सोचिए, अगर पहले हैंडपंप था, तो सड़क बनाने वाले ने उसका पाइप क्यों दबा दिया? और अगर पहले सड़क थी, तो हैंडपंप को इस तरह फिट करने की क्या तुक थी? ये तो वही बात हो गई कि पहले मुर्गी आई या अंडा।
भारत के अजूबों की फेहरिस्त में एक और इजाफा
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। लोग वीडियो पर तरह-तरह के मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक बंदे ने लिखा, "ये तो दूसरों की मदद करने का सबक देता है।" मतलब, एक बंदा पंप चलाए, दूसरा पानी ले जाए! दूसरे ने पूछा, "अगर कोई अकेला हो, तो पानी कैसे पिएगा?" एक सज्जन ने सुझाव दिया, "पंप पर लाल रंग पोत दो, ताकि दिखे!" बाकी कई लोग तो बस "टेक्नोलॉजी" और "टेक्नोलॉजिया" चिल्लाकर मज़े ले रहे हैं। एक यूज़र ने तो इसे "भारत का 8वां अजूबा" तक कह डाला।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
ऐसी पड़ोसन हो तो फिर पड़ोसियों की मौज ही मौज है! छत पर लटके-झटके दिखाते हुए रील बना रही लड़की का Video हुआ वायरल
Motorcycle बनाने वाली कंपनियों में छाया डर का माहौल, बंदे ने साइकिल में मोटर फिट कर बना दी बाइक, Video हुआ वायरल