A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कहीं यही पटना पोर्ट तो नहीं! बिहार का जुगाड़ हुआ वायरल तो हर कोई हुआ हैरान, आप भी देखें Video

कहीं यही पटना पोर्ट तो नहीं! बिहार का जुगाड़ हुआ वायरल तो हर कोई हुआ हैरान, आप भी देखें Video

एक गजब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग फनी कमेंट कर रहे हैं तो कुछ लोग उसके पीछे का साइंस बता रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में जहां कभी कुछ अनोखा दिखा है, लोगों ने उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर जरूर पोस्ट किया है। आप भी तो सोशल मीडिया पर होंगे जहां आप देखते होंगे कि कैसे-कैसे वीडियो वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग भी उसके मुताबिक रिएक्ट करते हैं। आपने भी कई तरह के जुगाड़ देखे ही होंगे। अभी भी एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आप निश्चित तौर पर हैरान होंगे। वायरल हो रहे वीडियो को बिहार का बताया जा रहा है तो आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि नदी में चलती एक नांव किनारे पर आ रही है। मगर हैरानी उस नांव में लदे सामान को देखकर होता है। दरअसल उस छोटे से नांव पर एक ट्रैक्टर लदा हुआ और वो ट्रैक्टर भी पूरी तरह से सामान से भरा हुआ है। ट्रैक्टर के ट्रोला में अनाज लदा हुआ है और कुछ ज्यादा ही लदा हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे किया तो आपको बता दें कि नांव के ऊपर एक जुगाड़ यानी लकड़ी से बना हुआ एक समतल चचरी रखा हुआ है। अब यह रखने के कारण उस नांव का क्षेत्रफल बढ़ गया है और उसके बाद उन्होंने उस ट्रैक्टर को उस पर बैलेंस कर लिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ravi_yadav___vlogs नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बिहार है कुछ भी हो सकता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 47 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कहीं यही पटना पोर्ट तो नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये INS विक्रांत 2.O है। तीसरे यूजर ने लिखा- बिहारी का पावर। वहीं एक यूजर ने लिखा- विज्ञान है भाई, क्षेत्रफल बढ़ाने पर प्रेशर कम हो जाता है। एक और यूजर ने यही बात लिखी है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अंकल तो कुछ ज्यादा ही भारी डिस्काउंट दे रहे हैं, इतने पैसे सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

सम्पूर्ण मर्द जात की तरफ से मैं माफी मांगता हूं! अंकल का Video हुआ वायरल तो लोगों ने कही ये बात