सोशल मीडिया की गलियों में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो इंसान के दिमाग में अटक जाता है और वो वीडियो उसे काफी दिन तक याद रहता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे क्योंकि ऐसे वीडियो सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। वैसे तो वीडियो में दिखने वाला बच्चा पूरी तरह से डरा हुआ है मगर फिर भी आपको वीडियो देखकर मजा आएगा क्योंकि मां ने उसे स्कूल न जाने पर ऐसा सबक सिखाया कि वो अब फिर से ऐसा कुछ नहीं करेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि मां ने क्या कर दिया।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बच्चा अपनी मां के पास में खड़ा है और वो अचानक एक शख्स को देखकर डर गया है। वो शख्स उस बच्चे से स्कूल जाने के लिए पूछता है तो वो डरते हुए बोलता है कि वो स्कूल जाएगा। जब भी उसकी मां उस आदमी से बोलती कि ये नहीं जाएगा तो वो तुरंत ही डरते हुए बोलता है कि वो स्कूल जाएगा। मां उस आदमी को बताती है कि ये गाली भी देता है तो बच्चा तुरंत हाथ जोड़कर मना करता है कि नहीं बोलूंगा। दरअसल वो शख्स एक पुलिस वाला है जिसे मां ने अपने बच्चे को डराने के लिए बुलाया ताकि वो स्कूल जाए। वीडियो के कैप्शन में यह जानकारी दी गई है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सोचो तुम्हें बच्चे को संभालने के लिए पुलिस बुलाना पड़ा। दूसरे यूजर ने लिखा- इसने स्कूल बंक करने की कोशिश की और जिंदगी भर का सबक मिल गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब कभी छुट्टी नहीं करेगा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अरे भइया ये तो भिड़ गए, स्टेडियम में लड़ते फैंस का Video हो गया वायरल, देखिए
संतरा बेचने का ये वाला तरीका आपने भी नहीं देखा होगा, Video हो रहा है खूब वायरल