1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नहीं मिली कोई महिला तो चचा ही बन गए मां पार्वती, वीडियो देख कुछ ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

नहीं मिली कोई महिला तो चचा ही बन गए मां पार्वती, वीडियो देख कुछ ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर हर चीज़ को केवल मज़ाक के रूप में देखना उचित नहीं है। कई बार जो हमें मजाक लगता है, उसके पीछे कोई गहरी कहानी या मजबूरी हो सकती है।

भगवान शिव और माता पार्वती का किरदार निभाते शख्स- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ANAND.BIHARI.3975012 भगवान शिव और माता पार्वती का किरदार निभाते शख्स

सोशल मीडिया आज के समय में मनोरंजन का एक बड़ा साधन बन चुका है, लेकिन कई बार इस प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया कंटेंट केवल हंसी-मजाक तक ही सीमित नहीं रहता। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो लोग भगवान शिव और माता पार्वती के रूप में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने जहां लोगों को हंसाने का काम किया, वहीं इसने कई गंभीर सवाल भी उठाए। क्या हर बार मजाक के नजरिए से चीजों को देखना सही है?

मां पार्वती का किरदार निभाते दिखे अंकल

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवा शख्स भगवान शिव के किरदार में नजर आ रहा है। जबकि माता पार्वती की भूमिका में एक बुजुर्ग व्यक्ति दिख रहा है। वीडियो में फोम की मदद से बर्फीले माहौल का निर्माण किया गया है, ताकि यह प्रतीत हो कि यह नजारा कैलाश पर्वत का है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @anand.bihari.3975012 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 27 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 44 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “चाचा पार्वती जी के रूप में कितने सुन्दर लग रहे हैं।”

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

वीडियो को देखकर कई लोगों ने हल्के-फुल्के अंदाज में कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, “चाचा अपने आपको सच में पार्वती समझ रहे हैं,” तो दूसरे ने कहा, “अब ये देखना भी बाकी रह गया था।” कुछ ने इसे सराहा भी है, जैसे, “इतनी अच्छी पार्वती माँ आज तक ना देखी मैंने … शंकर जी तो बहुत ही खुश लग रहे हैं।” लेकिन इसके साथ ही कुछ लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान मानते हुए आपत्ति जताई। एक यूजर ने लिखा, “भगवान का क्यों सर्वनाश कर रहे हो,” तो दूसरे ने कहा, “कुछ अच्छे कर्म कर लो, भगवान के नाम पर शर्म कर लो।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बाइक की टंकी पर लेटी गर्लफ्रेंड, खुल्लम-खुल्ला चलता रहा रोमांस, अश्लील हरकतें करता कपल कैमरे में हुआ कैद

नशे-नशे में कार पर मारी लात, जब अंदर से निकली पुलिस तो आया होश, दुम दबाकर शख्स ने पकड़ी पतली गली