1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिमाग में रील वाला कीड़ा घूस जाए तो लोग ऐसी ही हरकत करते हैं, Video हो रहा है वायरल

दिमाग में रील वाला कीड़ा घूस जाए तो लोग ऐसी ही हरकत करते हैं, Video हो रहा है वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप यही कहेंगे कि लोगों को ऐसी हरकत करने में क्या मजा आता है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@RAREINDIANCLIPS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार अलग और यूनिक पोस्ट देखने को मिलेंगे। हर दिन ऐसे खूब सारे कंटेंट सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं जिसमें से कुछ स्क्रिप्टेड होते हैं तो कुछ रॉ होते हैं और उसमें से जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो ही जाता है। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी अतरंगी और अजीब हरकत तो कभी ड्रामा और लड़ाई के वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा कई सारे फोटो भी वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप मेट्रो या फिर मॉल में जब भी जाते होंगे, वहां पर एस्केलेटर का यूज भी करते होंगे। वहां पर एस्केलेटर इसलिए लगाया जाता ताकि लोगों को राहत मिले मगर जिन लोगों के दिमाग में रील का कीड़ घूस जाता है, उनके दिमाग में तो अतरंगी ख्याल ही आते हैं। ऐसा ही कुछ वायरल वीडियो में दिखा। वीडियो में दिखता है कि एक बंदा एस्केलेटर के साइड में खड़ा हो जाता है और एक हाथ से ग्रिल पकड़ लेता है। इसके बाद वो एस्केलेटर के साथ वैसे ही ऊपर चला जाता है। वीडियो में दिखता है कि उसे देख एक गार्ड टोकता है मगर वो तब तक ऊपर पहुंच चुका था तो वो ऊपर उतर जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'करना क्या चाहता है भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- और लोग फिर भी पूछते हैं कि पब्लिक प्लेस पर नियम क्यों बनाए जाते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़की सोच रही होगी कि वाह भैया, आप तो बंदर जैसे हो।

नोट: इस खबर में आपको दी गई सारी जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों के आधार पर है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कभी देश में 0 रुपए के भी छपे थे नोट, जानें क्यों किया गया था ऐसा

मुंबई लोकल का ये Video देख लेंगे तो होश ही उड़ जाएंगे, बोलने के लिए शायद नहीं मिलेंगे शब्द