सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हंसी-मजाक और लोगों की अतरंगी हरकत के खूब सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। मगर उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो भी दिख जाते हैं कि लोगों के होश उड़ जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर रोज एक्टिव रहते हैं तो फिर आप हमारी बात से सहमत होंगे ही क्योंकि आपकी फीड पर भी ऐसे वीडियो कई बार आए होंगे जिन्होंने आपको पूरी तरह से हैरान कर दिया होगा। अभी भी कुछ ऐसा ही सोशल मीडिया पर देखने को मिला। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो मुंबई लोकल का है। वीडियो में दिख रहा है कि एक ट्रेन चल रही है और उस ट्रेन में लोग सवार हैं मगर उनकी हालत बहुत बुरी है। उस लोकल ट्रेन में इतने ज्यादा लोग हैं कि कुछ लोग तो गेट से बाहर लटके हुए हैं। एक शख्स नजर आ रहा है जिसने दरवाजे के पास हैंडल को पकड़ा हुआ है और उसे थोड़ा पैर रखने का बस जगह किसी तरह से मिला है और वो वैसे ही लटककर सफर कर रहा है। अब वो अपने काम पर जा रहा है या फिर कहीं और जा रहा है, यह तो नहीं पता मगर अपनी जान को इस तरह खतरे में बिल्कुल नहीं डालना चाहिए। अगर किसी वजह से पकड़ छूटी तो जान भी जा सकती है। वीडियो का एंगल देखकर यह भी लग रहा है कि जिसने वीडियो बनाया है, वो भी कुछ इसी हालत में सफर कर रहा है।
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Whoiamyours नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ऑफिस जाना है कैसे भी, लेकिन जाना है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- करना पड़ता है। दूसरे यूजर ने लिखा- अपने परिवार के लिए आदमी। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे नहीं जाना चाहिए।
नोट: इस खबर में आपको दी गई सारी जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों के आधार पर है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
स्टूडेंट ने क्लास टीचर की बोलती कर दी बंद, आप भी देखिए वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट
अंडे अलग-अलग रंग के क्यों होते हैं? इसका कारण जानकर हो जाएंगे हैरान
संपादक की पसंद