सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ तो लोग पोस्ट करते ही रहते हैं और इसी कारण एक दिन में कई सारे पोस्ट सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। उन्हीं सब पोस्ट में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। वायरल वही चीजें होती हैं, जो सबसे अलग होती हैं और लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी हर दिन कई सारे वायरल कंटेंट देखते ही होंगे। अभी भी एक पोस्ट वायरल हो रहा है और ये वाला बहुत ही फनी है। आइए आपको बताते हैं कि पोस्ट में क्या देखने को मिला।
आप यह तो जानते ही होंगे कि प्लेस्टोर पर किसी भी ऐप को रिव्यू दिया जा सकता है। तो एक शख्स ने वहां जाकर X को रिव्यू दिया है। उसने रिव्यू क्या दिया है, वहां जाकर अपना दुख बताया है। उसने रिव्यू देते हुए लिखा, 'बहुत बेकार ऐप, मैं जब भी लड़कियों को प्रपोज करता हूं, वो मुझे ब्लॉक कर देती हैं। प्लीज ब्लॉक करने का ऑप्शन हटाओ पहले।' अब किसी और ने यह देखा और स्क्रीनशॉट ले लिया है। अब वही स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @vivek_1052 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'इसके पास असली दिक्कत है।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं कुछ लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- दुख दर्द। दूसरे यूजर ने लिखा- रिजेक्शन से ज्यादा ब्लॉक दुख देता है। तीसरे यूजर ने लिखा- बात तो सही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- गलत हुआ भाई के साथ।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ट्रेन के पहिए किस धातु से बनते हैं? लोहा सोच रहे हैं तो बिल्कुल गलत हैं आप
संपादक की पसंद