सोशल मीडिया एक ऐसा अड्डा है जहां कंटेंट आपको इतना ज्यादा देखने को मिल जाता है कि आप थक जाएंगे, आपको नेट खत्म हो जाएगा, फोन की बैट्री खत्म हो जाएगी मगर कभी भी कंटेंट खत्म नहीं होगा। हर दिन अनगिनत चीजें सोशल मीडिया पर पोस्ट होती हैं जिन्हें आप और हम अपनी-अपनी फीड पर देखते हैं। उन्हीं सब में से कुछ पोस्ट वायरल भी हो जाते हैं क्योंकि वो बहुत ही यूनिक होते हैं या फिर पहली बार नजर आया होता है। अभी भी एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में क्या दिखा?
अभी जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है उसमें पहला मैसेज क्लास टीचर की तरफ से है। क्लास टीचर ने स्टूडेंट को मैसेज किया कि तुम्हारा असाइनमेंट सबमिट नहीं हुआ है, मेल करो। इसके बाद स्टूडेंट बताता है कि नेटवर्क की दिक्कत है तो टीचर बोलता है कि वो तुम्हारी दिक्कत है। इसके कुछ देर बाद स्टूडेंट मैसेज करता है कि मैंने असाइनमेंट मेल कर दिया है, उम्मीद है कि आपको मिल गया होगा। यह मैसेज पढ़ने के बाद टीचर ने बोला कि मुझे नहीं मिला तो स्टूडेंट ने उसको वही मैसेज किया जो उसने किया था कि वो आपकी दिक्कत है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो स्क्रीनशॉट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @arpitk217 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'इसने अच्छा किया।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- चेकमेट कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- खेला हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे भाई इसको बेल्ट ट्रीटमेंट दो कोई। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं सम्मान के साथ अपमान करना।
नोट: इस खबर में आपको दी गई सारी जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों के आधार पर है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-