कई बार कुछ लोगों के दिमाग में ऐसे-ऐसे खुराफाती विचार आते हैं कि वो देखने के बाद कोई भी इंसान अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। हंसी के साथ ही साथ देखने वाले के दिमाग में यह भी ख्याल आता है कि इन लोगों (खुराफाती विचार वाले) के दिमाग ऐसे विचार कहां से आ जाते हैं। आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे और शायद ऐसा भी हो सकता है कि आपके दिमाग में भी ऐसे खुराफाती विचार कई बार आए होंगे मगर अभी किसी और के दिमाग का अतरंगी विचार देखने का समय आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में क्या देखने को मिला।
लड़की ने क्या अतरंगी किया?
एक लड़की कच्चे आम को तीन भाग में काटती है, जैसे लगभग हर कोई काटता है। इसके बाद वो गुठली वाले भाग को हटा देती है और बाकी दोनों भाग में कुछ कट लगाती है। अब शुरुआत में वो कट देखकर समझ में नहीं आता है कि उसने ऐसा क्यों किया है मगर अगले ही पल सब साफ हो जाता है। वो उस आम के टुकड़े को अपने दांतों के ऊपर लगा देती है और उसे लगाने के बाद लगता है कि लड़की के दांत बहुत बड़े-बड़े हैं। आम का दूसरा भाग पहले से ही उसकी दोस्त ने लगाया हुआ था और वीडियो में दोनों साथ में फ्लेक्स करते दिखती हैं। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।
यहां देखें वो मजेदार वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म @majorirfanakbar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'ऐसे विचार कहां से आते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मैं भी जानना चाहती हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- हद है ये। एक अन्य यूजर ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अपनी मम्मी के लिए लड़के ने गाया प्यारा सा गाना, Video देख दिल हार बैठेंगे, लोगों ने भी किया रिएक्ट
Video of the day: शख्स का बनाया स्केच देख विदेशी कपल की हंसी ही नहीं रुकी, जरा आप भी देखिए