1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लोग आखिर कहां से लेकर आते हैं ऐसे जुगाड़ वाले दिमाग, आप भी देखें वायरल Video

लोग आखिर कहां से लेकर आते हैं ऐसे जुगाड़ वाले दिमाग, आप भी देखें वायरल Video

एक लड़के ने अपने बाथरूम में ऐसा जुगाड़ किया कि उसे देखने के बाद आप भी सोचेंगे कि लोग ऐसे दिमाग कहां से लेकर आते हैं। आइए आपको बताते हैं कि उसने ऐसा क्या जुगाड़ किया कि वीडियो ही वायरल हो गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/CASM.SAURABH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की बिल्कुल भी कमी नहीं है। हर दिन सोशल मीडिया पर ऐसा कोई न कोई वीडियो तो दिख ही जाता है जिसमें जुगाड़ देखने को मिल जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे जुगाड़ के वीडियो देखे ही होंगे। कोई अपने काम को आसान करने के लिए जुगाड़ करता है तो कोई पैसा बचाने के लिए जुगाड़ का रास्ता अपनाता है। कोई शौक के लिए जुगाड़ करता है तो किसी को जुगाड़ बहुत पसंद होता है। अभी भी एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

बाथरूम में बंदे ने किया गजब का जुगाड़

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदे ने बाथरूम के नल में एक पाइप को लगाया हुआ है और वो पाइप ऊपर की तरफ जा रहा है। पाइप पूरी तरह से ऊपर जाने के बाद एक जगह से मुड़ता है और आगे आकर थोड़ा सा झुकता है। वहां अंत में एक बल्ब लगा हुआ है। समझ में नहीं आता है कि बंदे ने पाइप में बल्ब क्यों लगाया है मगर जैसे ही वो जूम करता है तो सब साफ हो जाता है। उस बल्ब के अंदर कुछ नहीं है और बल्ब पर भी कई सारे छेद हैं। शख्स ने जुगाड़ से शॉवर बनाया जो वो वीडियो में दिखा रहा है। ऐसा जुगाड़ वाला शॉवर पहली बार नजर आया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर casm.saurabh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हैकर है भाई हैकर। दूसरे यूजर ने लिखा- कहां से लाते हैं ऐसा दिमाग। तीसरे यूजर ने लिखा- नीचे से पानी ऊपर कैसे जाएगा। चौथे यूजर ने लिखा- आइए न हमरा बिहार में। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये है टेक्नोलॉजिया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस गेट से Exit लिया तो सीधे यमराज से ही मुलाकात होगी, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

डॉगेश भाई बने रक्षक, बच्चों को दूसरे कुत्ते से बचाने के लिए लगाई हीरो वाली छलांग, Video वायरल