A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लोग आखिर कहां से लाते हैं ऐसा अनोखा दिमाग, जरा आप खुद देखिए वायरल हो रहा Video

लोग आखिर कहां से लाते हैं ऐसा अनोखा दिमाग, जरा आप खुद देखिए वायरल हो रहा Video

एक बहुत ही अनोखा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर नजर आया जिसे देखते ही यह ख्याल आया कि लोग ऐसा दिमाग कहां से लाते हैं। आप भी जब वीडियो को देखेंगे तो कुछ इसी तरह से रिएक्ट करेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@BALVEERCL वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के दौर में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही नॉर्मल हो गया है। हर इंसान के पास स्मार्ट फोन है और उसमे इंटरनेट का रिचार्ज भी रहता है तो लोग सोशल मीडिया का यूज भी जमकर करते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे ही और अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर हर दिन आपकी फीड पर भी एक से बढ़कर एक वीडियो आते होंगे और उन्हीं के बीच में वायरल वीडियो भी आते होंगे जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई समेत खूब सारी चीजें देखने को मिलती होंगी। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आपको कुछ अतरंगी देखने को मिलेगा और ये चीज आपको लंबे समय तक याद रहने वाली है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आपने सोशल मीडिया पर अब तक न जानें कितने सारे जुगाड़ के वीडियो देखे होंगे और कई बार तो आपको ऐसे जुगाड़ भी नजर आए होंगे जो आपको काम का लगा होगा मगर अभी कुछ अतरंगी वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आता है कि एक स्विच बोर्ड में नल लगा हुआ है। पानी निकालने वाला जो नल होता है, वही उसने बोर्ड में लगाया हुआ है। उसके नीचे एक होल्डर लगा हुआ है और उसमें नीचे बल्ब भी लगा हुआ है। इसके बाद वो उस नल को घुमाता है तो बल्ब जल जाता है और जैसे ही बंद करता है, उससे वो बल्ब बंद हो जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @BalveerCL नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नल से बिजली सप्लाई हो रही है, वो भारतीय दिमाग।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- नया आविष्कार किया है कोई। दूसरे यूजर ने लिखा- ये लगता कोई नई टेक्नोलॉजी आई है। तीसरे यूजर ने लिखा- एक्स्ट्रा टैलेंट है। चौथे यूजर ने लिखा- भारत के लोग कुछ भी कर सकते हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जुगाड़ तो आपने खूब देखे होंगे मगर ऐसा कुछ देखा है? वायरल हुआ अतरंगी Jugaad

क्या आपने कभी मेट्रो के अंदर ऐसा नजारा देखा है? वायरल हो रहा अतरंगी Video