A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नारियल के अंदर पानी कहां से आता है? बड़े-बड़े ज्ञानी भी नहीं जानते होंगे ये बात

नारियल के अंदर पानी कहां से आता है? बड़े-बड़े ज्ञानी भी नहीं जानते होंगे ये बात

नारियल पानी आप पीते ही होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये पानी कहां से आता है। आखिर में ये फल तो बाहर से बंद होते हैं तो फिर पानी भर कैसे जाता है। नहीं पता हो तो यहां जान लीजिए इसके पीछे की वजह।

Coconut Tree- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY नारियल का पेड़।

नारियल पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोज सुबह नारियल का पानी पीने से आपकी सेहत अच्छी रहती है। इसके साथ नारियल का पानी चेहरे की चमक को भी बढ़ाता है। सभी लोगों को नारियल पानी रोज पीना चाहिए। नारियल के पानी का इतना फायदा होता है कि डॉक्टर इसे हर बीमारी में पीने के लिए कहते हैं। लेकिन क्या आपने ये कभी सोचा है कि ये नारियल में जो पानी होता है वह आता कहां से है। शाहद ही आपने इस पर कभी गौर किया होगा। अगर आपको नहीं पता तो चलिए आज जान लीजिए कि आखिर नारियल में पानी कहां से आता है। 

नारियल में पानी कहां से आता है

विज्ञान की माने तो नारियल में जो पानी भरा होता है वह उस पौधे का एंडोस्पर्म होता है। दरअसल, नारियल का पेड़ अपने जड़ों से पानी को इकट्ठा करके अपने फलों तक उसे पहुंचाता है। इस पूरी प्रक्रिया में पेड़ की कोशिकाएं काम करती हैं। ये कोशिकाएं ही पेड़ के पानी को खींचकर फल तक पहुंचाती हैं। फल में जब पानी भरने लगता है तो उसमें पेड़ का एंडोस्पर्म घुल जाता है और यह पानी गाढ़ा हो जाता है। जब नारियल पक जाता है तब ये पानी सूख जाता है और ये सफेद रंग का ठोस पदार्थ बन जाता है जो खाने योग्य होता है।

Image Source : Pixabayनारियल का पेड़।

कैसी लगी आपको यह जानकारी

आपने देखा होगा कि नारियल के पेड़ पर एक साथ कई फल लगते हैं। इतने फल इसलिए होते हैं ताकि पेड़ के पानी को उन फलों में संग्रहित हो सके। शायद अब आप समझ गए होंगे कि नारियल में पानी कहां से आता है। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे आप और लोगों से भी शेयर कीजिए। 

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: बाज की तरह तेज नजर रखने वाले भी नहीं ढूंढ पाए तस्वीर में छुपी हुई मछली, क्या आप कर पाएंगे

सबसे लोकप्रिय बिल्लियों की 10 नस्लें