A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुनिया का इकलौता देश, जहां पर समोसा खाना बैन है; नाम सुनकर यकीन करना होगा मुश्किल

दुनिया का इकलौता देश, जहां पर समोसा खाना बैन है; नाम सुनकर यकीन करना होगा मुश्किल

Amazing Facts : इंटरनेट पर मौजूद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपने तरह-तरह के व्यंजनों के बारे में पढ़ा होगा। मगर, क्या आप जानते हैं कि आपका फेवरेट समोसा आखिर किस देश में बैन है ?

Amazing Facts, Why Somalia Banned Samosa, Somalia Samosa History, Which Country Banned Samosa, Samos- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK समोसे पर बना नियम।

Amazing Facts : भारत में सबसे ज्यादा पंसद किया जाने वाला नाश्ता अगर कोई है तो वो समोसा है। तिकोने आकार की ये डिश भारतीय लोग चाय, चटनी के  साथ खूब चटकारे लेकर खाते हैं। आलू, मटर, मसाले या मीट से भरा, कुरकुरा तला हुआ समोसा हर उम्र और हर वर्ग का पसंदीदा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां समोसा बनाना, बेचना या खाना पूरी तरह प्रतिबंधित है? नाम सुनकर यकीन करना मुश्किल होगा- यह देश है सोमालिया।

किसने लगाया समोसे पर बैन 

सोमालिया, पूर्वी अफ्रीका का यह देश, लंबे समय से अस्थिरता, सूखा और गृहयुद्ध की चपेट में रहा है। 2011 में यहां के कट्टर संगठन ने उन इलाकों में जहां उनका नियंत्रण था, समोसे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। संगठन के सदस्य लाउडस्पीकर लगे ट्रकों पर घूम-घूमकर ऐलान करते थे कि समोसा अब बैन है। बनाने, बेचने, खरीदने या खाने वाले को सजा का प्रावधान रखा गया। लोग हैरान रह गए-एक साधारण स्नैक पर इतना सख्त फैसला क्यों? 

सोमालिया में समोसा बैन क्यों है 

कट्टर संगठन का तर्क बेहद अजीब था। सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने समोसे के त्रिकोणीय आकार को एक खास धर्म के पवित्र चिन्ह ट्रिनिटी से जोड़ दिया। उनका मानना था कि यह आकार उनके धर्म के खिलाफ है और लोगों के मन में दूसरे धर्म का प्रतीक जगाता है। इसलिए इसे ‘पश्चिमी प्रभाव’ मानकर प्रतिबंधित कर दिया गया। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जाता है कि 2011 के भयंकर अकाल के दौरान कुछ व्यापारियों ने मरे हुए जानवरों का सड़ा-गला मीट समोसे में इस्तेमाल किया, जिससे स्वास्थ्य जोखिम बढ़ा। इसीलिए उस संगठन ने इसे भी अपने धर्म के खिलाफ बताते हुए बैन को जस्टिफाई किया। 

भारत में समोसा लोकप्रिय क्यों है 

भारत में समोसा हर उम्र और हर वर्ग का सबसे पसंदीदा नाश्ता है। सड़क किनारे, चाय की दुकान, रेलवे स्टेशन या घर की पार्टी-हर जगह समोसा की मांग रहती है। इसका स्वादिष्ट, कुरकुरा और मसालेदार होना इसकी लोकप्रियता की मुख्य वजह है। आलू, मटर, प्याज और गरम मसालों से भरा त्रिकोणीय समोसा चटनी या इमली की खट्टी-मीठी चटनी के साथ खाने में लाजवाब लगता है। यह सस्ता, आसानी से उपलब्ध और पेट भरने वाला स्नैक है।  
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
दादा की कब्र देखने इंग्लैंड से भारत चले आए ये टूरिस्ट, Viral Video पर यूजर्स ने दी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

Video : रेस्टोरेंट में 'शेफ्स Kiss' ऑर्डर करते ही टेबल पर आई ये चीज, देखकर हंसी नहीं रुकेगी; यूजर्स ने लिए मजे