दुनिया का इकलौता देश, जहां काले हवाई जहाज उड़ते हैं; अजब-गजब रंग देख सोच में पड़ जाएंगे
Amazing Facts : सोशल मीडिया पर आपने तरह-तरह के हवाई जहाज से जुड़े रोचक तथ्यों (Interesting Facts) के बारे में पढ़ा होगा। मगर, आज हम आपको दुनिया के उस इकलौते देश के बारे में बताएंगे जहां काले रंग के हवाई जहाज उड़ते हैं।
Amazing Facts : दुनिया भर के लोग जब भी कहीं विदेश की यात्रा पर निकलते हैं तो वे फ्लाइट का विकल्प ही चुनते हैं। प्राय: देखा जाता है कि हवाई जहाज किसी भी अन्य साधन से जल्दी पहुंचाती है और आरामदायक अनुभव प्रदान करती है। आपने हवाई जहाजों के रंग पर भी कभी न कभी गौर किया होगा। आमतौर पर हवाई जहाज का रंग आपको सफेद ही दिखाई देता होगा। मगर, क्या आपको पता है कि ऐसा भी एक देश है जहां पर हवाई जहाज का रंग काला होता है ? आज हम आपको बताएंगे कि आखिर ऐसा कौन देश है जहां पर काले रंग के हवाई जहाज उड़ते हैं ?
हवाई जहाज का रंग सफेद ही क्यों होता है
आसमान में जब भी कोई फ्लाइट उड़ान भरती है तो गर्दन एक बार तो आसमान की तरफ घूमती ही है ताकि फ्लाइट को देखा जा सके। ऐसे में उसका रंग लगभग हर बार सफेद ही दिखाई देता है। जबकि, ऐसा नहीं है कुछ का रंग थोड़ा अलग होता है और ज्यादातर विमानों का रंग सफेद दिखाई देता है। रिपोर्ट्स में विमानों के सफेद रंग के पीछे निम्नलिखित वजहें बताई जाती हैं:
- हवाई जहाज का सफेद रंग सूर्य की रोशनी को सबसे अच्छी तरह परावर्तित करता है
- फ्लाइट का सफेद रंग अन्य रंगों की तुलना में कम फीका पड़ता है
- नया पेंट विमान का अतिरिक्त भार बढ़ा देता है इससे विमान का वजन 550 किलोग्राम तक बढ़ सकता है
- विमान का सफेद रंग पक्षियों के टकराने के खतरे को कम करता है
- सफेद रंग से हवाई जहाज को पहुंची क्षति को पहचानना आसान हो जाता है
किस देश में काले हवाई जहाज उड़ते हैं
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर @FlightDrama नामक हैंडल से एक पोस्ट में इसका जवाब 'न्यूजीलैंड' बताया गया है।
इसके कैप्शन में लिखा है कि, 'एयर न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित काले विमान न केवल देखने में आकर्षक हैं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक भी हैं। सिल्वर फर्न के लोगो से सजे ये काले विमान न्यूजीलैंड की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाते हैं और टूरिज्म न्यूजीलैंड तथा ऑल ब्लैक्स जैसी राष्ट्रीय खेल टीमों के साथ साझेदारी को बढ़ावा देते हैं। 2013 में पहली बार पेश किया गया यह काला रंग, सफेद रंग की तुलना में आश्चर्यजनक रूप से हल्का है, हालांकि प्राइमर की अतिरिक्त परतों के कारण यह अधिक महंगा है। फिर भी, इसके आकर्षक लुक ने इसे लोगों का पसंदीदा बना दिया है। आज, एयर न्यूजीलैंड एकमात्र ऐसी एयरलाइन है जो सफेद और काले दोनों रंगों में एक ही विमान का संचालन करती है। यह आकर्षक रंग संयोजन केवल शैली की बात नहीं है-यह विश्व स्तर पर न्यूजीलैंड का जश्न मनाने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है।'
इसके अतिरिक्त, इंस्टाग्राम पर @theindianweekende नामक हैंडल से भी एक पोस्ट की गई है। इसके कैप्शन में लिखा है कि, 'एयर न्यूजीलैंड: 2007 से यह एयरलाइन राष्ट्रीय गौरव और प्रतिष्ठित ऑल ब्लैक्स रग्बी टीम से प्रेरित होकर, काले रंग के विमान उड़ा रही है। यह दुनिया का सबसे बड़ा काले रंग का वाणिज्यिक विमान भी संचालित करती है।'
अब अगर आप कभी आसमान में काले रंग की फ्लाइट को उड़ते हुए देखें तो आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि काले रंग का वो हवाई जहाज किस देश का है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
ट्रेन के AC कोच में सीटों पर एक्स्ट्रा कवर क्यों चढ़ा होता है, कभी सोचा भी है इसका जवाब; सफर से पहले जरूर जानें
