1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बकरीद पर बकरे का कौन सा हिस्सा सबसे ज्यादा खाया जाता है, सुनते ही ललचा जाएंगे नॉनवेज लवर्स

बकरीद पर बकरे का कौन सा हिस्सा सबसे ज्यादा खाया जाता है, सुनते ही ललचा जाएंगे नॉनवेज लवर्स

Amazing Facts : सोशल मीडिया पर मटन से जुड़े कई तरह के फैक्ट्स पढ़े होंगे। मगर, आज हम आपको इससे जुड़ी बेहद रोचक जानकारी देने वाले हैं। क्या आपको पता है कि, बकरीद पर बकरे का कौन सा हिस्सा सबसे ज्यादा खाया जाता है ?

Which Organ of Goat Most Eaten on Bakrid, hich part of mutton is best for curry , What is the best c- India TV Hindi
Image Source : IG/@SWAD_PATNA मटन चुस्ता।

Amazing Facts : बकरीद मनाने वाले लोगों के घर में सुबह से मटन बनाने की तैयारी होने लगती है। ऐसे में पहले बकरे को काटने की तैयारी होती है और फिर उसके बाद मसाले वगैरह तैयार किए जाते हैं। मगर, क्या आपको पता है कि बकरीद के दिन बकरे का कौन सा अंग सबसे ज्यादा खाया जाता है ? यदि आपको इसके बारे में नहीं पता है तो आज हम आपको इस संदर्भ में जानकारी देने वाले हैं। 

बकरे में कौन-कौन से अंग खाए जाते हैं 

बकरीद के दिन बकरे में अलग-अलग बड़े हिस्से होते हैं जिन्हें कसाई काटता है। ये प्राइमल कट्स होते हैं। फिर इन प्राइमल कट्स को सबप्राइमल कट्स में विभाजित किया जाता है। फिर मुख्य भागों को अलग-अलग टुकड़ों में बांटा जाता है जिन्हें पैक करके बेचा जाता है, जैसे बकरी का भुना हुआ मांस, चॉप्स, कीमा बनाया हुआ मांस आदि। आमतौर पर बकरे की गर्दन, कमर, पैर और आंतरिक भाग खूब खाए जाते हैं। 

बकरे के आंतरिक भाग में लोग क्या-क्या खाते हैं 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मांस के मुख्य भागों के अलावा, बकरे के शेष शरीर को स्टू मीट, पिसे हुए बकरी के मांस और ऑफल में विभाजित किया जा सकता है। ऑफल का दूसरा नाम है शरीर के अंगों का मांस, जैसे कि लीवर, किडनी, हृदय और जीभ, साथ ही हड्डियां। बकरे के ऑफल को सही तरीके से तैयार करने पर यह स्वादिष्ट होता है और साथ ही बेहद पौष्टिक भी होता है, प्रत्येक सर्विंग में आवश्यक विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। 

मटन चुस्ता और बकरे के पैर 

उत्तर प्रदेश और बिहार-झारखंड में मटन चुस्ता खाने वाले लोगों की संख्या अधिकतम है। वहीं, दिल्ली समेत यूपी और अन्य हिस्सों में बकरे के पैर, निहारी और कीमा खाने वालों की संख्या ज्यादा है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि आपको नहीं पता है कि, चुस्ता क्या होता है तो बता दें कि मटन बकरे का मीट होता है जबकि चुस्ता बकरे की आंत होती है।  
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
IPL में वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाया गर्दा, धुआंधार परफॉर्मेंस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया 'खास' नाम

Video : ऑफिस में प्रसाद बोलकर बांटा नींबू का रस, चखते हुए लोगों का रिएक्शन देख हंसी जरूर छूटेगी