A
Hindi News वायरल न्‍यूज मासूम बच्चे को गेंद ही समझ लिया है इन लोगों ने, हरकत देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

मासूम बच्चे को गेंद ही समझ लिया है इन लोगों ने, हरकत देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको जरूर गुस्सा आएगा। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। आइए आपको वीडियो और लोगों के रिएक्शन, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/HASI.TOH.FASI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया की गलियों में न जानें कितने ही वीडियो लोगों की तरफ से पोस्ट कर दिए जाते हैं। कोई हंसी-मजाक का वीडियो पोस्ट करता है तो कोई जुगाड़ और स्टंट का वीडियो पोस्ट करता है। कोई लड़ाई और ड्रामे का वीडियो पोस्ट करता है तो कोई दूसरे वीडियो को पोस्ट करता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप इन सभी तरह के वीडियो को अपनी टाइमलाइन पर देखते ही होंगे और आप उन सभी वीडियो के साथ में कुछ ऐसे वीडियो भी देखते होंगे जो वायरल हो रहे होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो वैसे तो बहुत ही छोटा है मगर उसमें दिखने वाली हरकत आपको गुस्सा दिला देगा। वीडियो में नजर आता है कि कुछ महिलाएं छत पर खड़ी हैं और उनमें से एक महिला के पास बच्चा है। वहीं नीचे एक आदमी खड़ा है। महिला उस बच्चे को छत से कुछ नीचे लटकाने के बाद छोड़ देती है और नीचे खड़ा आदमी उसे कैच कर लेता है। इनकी हरकत देख ऐसा लगता है जैसे वो कोई बच्चा नहीं बल्कि कोई बॉल है और ये लोग कैचिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर hasi.toh.fasi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बड़े खतरनाक मां-बाप हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- मगर क्यों। तीसरे यूजर ने लिखा- देखकर तो लग रहा है कि पहली बार नहीं है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भंडारा में ऐसा कौन करता है भाई, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

काम में लगी थी महिला और तभी पलंग के अंदर जाकर लेट गया बच्चा, उसके बाद जो हुआ आप खुद देख लीजिए