1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जिसके नाम में 28 अक्षर हैं; पूरा नाम बोलते-बोलते ट्रेन छूट जाएगी

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जिसके नाम में 28 अक्षर हैं; पूरा नाम बोलते-बोलते ट्रेन छूट जाएगी

Railway Interesting Facts: सोशल मीडिया पर आपने भारत के अनोखे रेलवे स्टेशनों से जुड़े अनोखे फैक्ट्स पढ़े होंगे। आज हम आपको ऐसे ही एक और रोचक तथ्य के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

which railway station name has 28 letters, 28 letters name railway station, longest name railway sta- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK रेलवे स्टेशन।

Railway Interesting Facts: भारत में आपने कई तरह के अनोखे रेलवे स्टेशनों के बारे में सुना होगा। कोई रेलवे स्टेशन अपनी लंबाई-चौड़ाई को लेकर फेमस है तो कोई रेलवे स्टेशन अपने इतिहास को लेकर दुनिया भर में फेमस है। हालांकि, सभी रेलवे स्टेशनों को हाईटेक और बेहतर बनाने का काम कर रहा भारतीय रेलवे पहले भी कई क्षेत्रों में विश्वविख्यात हो चुका है। रेलवे की बात करें तो एक दिन में भारतीय रेलवे तकरीबन करोड़ों लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करता है। इतनी बड़ी संख्या में आने वाले यात्रियों के प्रबंधन को रेलवे बखूबी निभाता है। यही वजह है कि भारत के पुराने रेलवे स्टेशनों में प्रतीक्षालय को बड़ा किया जा रहा है और जो नए स्टेशन बन रहे हैं उनको आकार में विस्तार दिया जा रहा है। ये विस्तार सिर्फ पुराने रेलवे स्टेशनों में ही नहीं बल्कि उनके नामों में भी परिलक्षित होता है। दरअसल, हम बात करने जा रहे हैं भारत के उस रेलवे स्टेशन के बारे में जिसके नाम में कुल 28 अंग्रेजी के शब्द है। क्या आपको पता है कि, ऐसा अनोखे नाम वाला रेलवे स्टेशन कौन सा है और कहां पर स्थित है ?

अनोखे नाम वाले स्टेशन 

भारत में आपको एक या दो नहीं बल्कि कई ऐसे रेलवे स्टेशन मिल जाएंगे जिनके नाम बेहद अनोखे हैं। किसी के नाम दो अक्षर के हैं तो किसी नाम में 28 अक्षर मिल जाएंगे। कोई रेलवे स्टेशन जानवरों के नाम पर है तो कोई रेलवे स्टेशन किसी न किसी के व्यक्ति विशेष के नाम पर है। ऐसे अनोखे नाम वाले रेलवे स्टेशनों की संख्या भारत में बहुतायत में है।  
यह भी पढ़ें: भारत के सबसे अनोखे रेलवे स्टेशन, उल्टा सीधा एक समान है सबका नाम
 

28 अक्षर वाला रेलवे स्टेशन 

अब आप सोच रहे होंगे कि, भला ऐसा कौन सा रेलवे स्टेशन हो सकता है जिसके नाम में 28 अंग्रेजी के अक्षर हैं। यदि आपको नहीं पता है तो आपको बता दें कि, ये रेलवे स्टेशन और कहीं नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश में है। इस रेलवे स्टेशन का नाम 'वेंकटनरसिम्हाराजुवारिपेटा (Venkatanarasimharajuvaripeta)' है। यह स्टेशन तमिलनाडु की सीमा पर स्थित है और इसका कोड VKZ है। ये रेलवे स्टेशन दक्षिण रेलवे के Arakkonam ब्रांच लाइन में आता है। 

Image Source : indianrailinfo वेंकटनरसिम्हाराजुवारिपेटा स्टेशन।

57 अक्षर वाला स्टेशन 

दुनिया में एक ऐसा भी रेलवे स्टेशन है जिसके नाम में 57 अक्षर हैं। इस रेलवे स्टेशन का नाम 'Llanfairpwllgwyngyllgogerychwyrndrobwllllantysiliogogogoch' है। इसे हिन्दी में 'ललनफेयरप्वेलग्विन्गिल्गोगेरीचविर्नड्रोबव्ललैंटिसिलियोगोगोगोच' पढ़ते हैं। बता दें कि, यह ब्रिटेन के यह उत्तरी वेल्स में एंग्ल्सी द्वीप पर स्थित एक छोटा, शांत गांव है। इस स्टेशन को सामान्यतः ललनफेयरप्वेल के नाम से भी जाना जाता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
दुनिया का इकलौता फल, जिसे ट्रेन और फ्लाइट में नहीं ले जा सकते; मगर स्वाद के सभी दीवाने हैं
 

रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर 'समुद्र तल से ऊंचाई' क्यों लिखी जाती है, बड़ी खास है वजह; नोट कर लें नहीं तो पछताएंगे