A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से देश के कोने-कोने के लिए मिलती है ट्रेन; नाम सुनकर दिमाग घूम जाएगा

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से देश के कोने-कोने के लिए मिलती है ट्रेन; नाम सुनकर दिमाग घूम जाएगा

Railway Interesting Facts: सोशल मीडिया पर आपने भारतीय रेलवे से जुड़े अनोखे और अनसुने फैक्ट्स तो सुने ही होंगे। आज हम आपको रेलवे से जुड़े एक और बेहद रोचक फैक्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।

which railway station train for every stations, railway Mathura junction, Mathura junction railway s- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK भारतीय अनोखा रेलवे स्टेशन।

Railway Interesting Facts: भारतीय रेलवे अपने मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर के कारण आज विश्व के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में शुमार हो चुका है। भारतीय रेलवे कई क्षेत्रों में व्यापक बदलाव कर दिन—प्रतिदिन नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। इनमें विद्युतीकरण, माल ढुलाई, आधुनिकीकरण और यात्री सुविधा जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं। अगर अकेले आधुनिकीकरण की बात करें तो वंदे भारत जैसी ट्रेनों के संचालन से यात्री अनुभव और राजस्व में काफी सुधार हुआ है। भारत में सिर्फ रेलवे ही नहीं बल्कि, रेलवे स्टेशन भी काफी अनोखे हैं। भारत में मौजूद लगभग कई रेलवे स्टेशन का अपना एक महत्व और रहस्य है। जब ये फैक्ट या रहस्य लोगों के सामने आते हैं वे काफी चौंक जाते हैं। ठीक इसी प्रकार भारत का एक रेलवे स्टेशन काफी वायरल होता रहता है। दावा है कि, ये भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन है जहां से देश के कोने-कोने के लिए ट्रेन मिलती है।

किस स्टेशन से कोने-कोने के लिए ट्रेन मिलती है 

अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि, भारत में मथुरा जंक्शन वह स्टेशन है जहां से आप देश के लगभग हर कोने के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं। क्योंकि यह दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोलकाता जैसे प्रमुख मार्गों पर है और हर दिशा (उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम) में जाने वाली ट्रेनों का स्टॉपेज होता है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा के लिए कनेक्टिविटी मिलती है। यह एक बड़ा जंक्शन है जहां से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता, केरल, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार और अन्य राज्यों के लिए सीधी ट्रेनें उपलब्ध हैं।

Image Source : Freepik रेलवे प्लेटफॉर्म।

यह दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोलकाता जैसे मुख्य रेलवे मार्गों के बीच स्थित है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा होती है। राजधानी, शताब्दी, दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों के साथ-साथ सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें भी यहां रुकती हैं। यहां हर घंटे किसी न किसी दिशा के लिए ट्रेन मिलती रहती है, जिससे 24x7 कनेक्टिविटी रहती है। 

भारत के अनोखे रेलवे स्टेशन  

भारत में आपको कई ऐसे अनोखे और दुर्लभ रेलवे स्टेशन मिलेंगे जिनके बारे में सुनते ही आप सोच में पड़ जाएंगे। उदाहरण के लिए आपको बता दें कि नवापुर एक ऐसा स्टेशन है जो महाराष्ट्र और गुजरात दोनों में है। वही, भारत में अटारी जैसे स्टेशन भी हैं जहां पर वीज़ा ज़रूरी है। भारत में 28 अक्षरों वाला एक रेलवे स्टेशन 'वेंकटनरसिम्हाराजुवारिपेटा' भी है। यहां पर आपको लखनऊ सिटी स्टेशन भी मिलेगा जो पूरी तरह महिला-संचालित है, जो उन्हें बेहद खास बनाते हैं और यात्रियों को एक अलग अनुभव देते हैं।  

सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म वाला स्टेशन 

भारत में ऐसा अनोखा रेलवे स्टेशन भी है जो कि, सर्वाधिक प्लेटफार्म्स वाला स्टेशन है। ये नंबर वन रेलवे स्टेशन और कोई नहीं बल्कि, हावड़ा जंक्शन (Howrah Junction) है, जो प्लेटफॉर्मों की संख्या (23) और व्यस्तता के मामले में देश का सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त रेलवे परिसर माना जाता है। हालांकि क्षेत्रफल और अन्य मापदंडों के आधार पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जैसे अन्य स्टेशन भी प्रमुखता में हैं। 

Image Source : indianrailinfoहावड़ा जंक्शन।

भारत का सबसे लंबा रेलवे स्टेशन 

भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म हुबली जंक्शन (श्री सिद्धारूढ़ा स्वामी जी रेलवे स्टेशन), कर्नाटक में है, जिसकी लंबाई लगभग 1,505 मीटर है, जो इसे दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म बनाता है, जबकि हावड़ा जंक्शन (23 प्लेटफॉर्म) और गोरखपुर जंक्शन (1366.4 मीटर) भी लंबे प्लेटफॉर्म और बड़े स्टेशनों के लिए जाने जाते हैं।  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
ट्रेन के इंजन की खिड़की पर जाली क्यों लगी होती है, जवाब सपने में भी नहीं सोचा होगा; आज जान लीजिए 

रेलवे ट्रैक से ट्रेन की पटरियां चोरी क्यों नहीं होती, चुराने से क्यों कांपते हैं चोर-उचक्के; सुनकर यकीन नहीं होगा