A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खीरे का सिरा​ घिसने पर सफेद झाग जैसा क्या निकलता है, जानना सबके लिए जरूरी; सुनकर दिमाग हिल जाएगा

खीरे का सिरा​ घिसने पर सफेद झाग जैसा क्या निकलता है, जानना सबके लिए जरूरी; सुनकर दिमाग हिल जाएगा

Amazing Facts : सोशल मीडिया पर आपने फल और सब्जियों से जुड़े कई रोचक तथ्यों को पढ़ा होगा। मगर, आज हम आपको खीरे से जुड़ा अनसुना फैक्ट बताने वाले हैं।

Cucumber Bitterness, Cucumber Bitterness hack, how to remove Cucumber Bitterness, why cucumber rubbe- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK & FB/@MYRNA DAVIDSON खीरा काटने पर निकलने वाला सफेद पदार्थ।

Amazing Facts : होली के त्योहार से बाजार में गन्ना और खीरा की बिक्री शुरू हो जाती है। ये दोनों ही ऐसी चीजें हैं जिसे बच्चों से लेकर बड़े और वयस्कों से लेकर बूढ़े तक सभी पसंद करते हैं। इन दोनों में विशेषकर हम बता करेंगे खीरे की जिसे कई तरह से लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं। एक्सरसाइज करने वाले भी इसे पसंद करते हैं और पेट भर खाने वाले भुक्खड़ भी इसको चाट मसाला-नींबू लगाने के बाद चटकारे लेकर खाते हैं। आपने गौर किया होगा कि खीरा काटने से पहले उसके सिरे को 2 मिनट तक खूब​ घिसा जाता है। इसके पीछे तरह-तरह की वजह बताई जाती हैं। हालांकि, ध्यान देने वाली ये बात है कि जब खीरे का सिरा​ घिसा जाता है तो उसमें से सफेद-सफेद झाग जैसा कुछ पदार्थ निकलता है...आखिर ये क्या होता है ? यदि आपको भी ये जानना है तो आज हम आपको बताएंगे कि, खीरे का सिरा​ घिसने पर सफेद झाग जैसा क्या निकलता है ?

खीरे के अंदर कितना पानी होता है 

खीरा खाने के शौकीन लोगों को ये जानने की इच्छा जरूर होती होगी कि, आखिर खीरे के अंदर कुल कितना पानी होता है ? यदि आपको भी ये जानना है तो बता दें कि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर Pkfoodies Cooking Show नामक हैंडल से इस सवाल का जवाब दिया गया है। पोस्ट के कैप्शन में दावा किया गया है कि खीरे में 95 प्रतिशत पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

Image Source : FB/@Pkfoodies Cooking Show वायरल पोस्ट।

खीरा काटने से पहले सिरा क्यों घिसा जाता है 

फेसबुक पर The Official Quarantine Cookbook  नामक ग्रुप पर Myrna Davidson ने इस बारे में बताया है। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि, 'डंठल वाले सिरे को काटें, फिर दोनों कटे हुए सिरों को आपस में रगड़ें। इससे ककड़ी में पाया जाने वाला कुकुरबिटासिन नामक पदार्थ निकलेगा, जो ककड़ी के कड़वेपन का कारण बनता है।' वहीं, आमतौर पर लोगों में ये धारणा होती है कि खीरे की कड़वाहट को दूर करने के लिए उसे काटने से पहले उसके सिरे को घिसा जाता है। 

Image Source : FB/@Myrna Davidsonवायरल पोस्ट।

खीरा घिसने पर सफेद झाग जैसा क्या निकलता है

गौरतलब है कि, खीरे के ऊपरी और निचले सिरे को घिसने पर सफेद-सफेद जो पदार्थ निकलता है उसे कुकुरबिटासिन कहते हैं। ये एक प्राकृतिक एंजाइम होता है। कई लोग ऐसा मानते हैं कि, ये केमिकल होता है जबकि ऐसा नहीं है बल्कि ये ऐसा कड़वा रस है जिसे सिरों में पाया जाता है। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
मटन चुस्ता बकरे का कौन सा अंग होता है, दबाकर खाते हैं लोग; असली जवाब सुनकर दिमाग घूम जाएगा

सनस्क्रीन पर लिखे pH का फुल फॉर्म क्या होता है, रोज लगाने वाले भी नहीं जानते; बेहद दिलचस्प है जवाब